Home Breaking दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहित गोडारा–वीरेंद्र चरण गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहित गोडारा–वीरेंद्र चरण गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

0
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहित गोडारा–वीरेंद्र चरण गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

✍️ रिपोर्ट :मनमीन वालिया,नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और कुख्यात गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने इस एनकाउंटर में रोहित गोडारा–वीरेंद्र चरण गैंग का शार्प शूटर अंकित (निवासी भिवानी, हरियाणा) को गिरफ्तार किया।

आज़ादपुर मंडी के पास पुलिस ने जब अंकित को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर 3 गोलियां चला दीं। सौभाग्य से पुलिसकर्मियों ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिससे उनकी जान बच गई।

पुलिस ने तुरंत जवाबी फायरिंग की, जिसमें अंकित घायल हो गया और मौके पर दबोच लिया गया। झड़प में एक पुलिसकर्मी को भी सिर पर चोट आई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंकित के पास से एक पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल मिली है। इसके अलावा पुलिस को दो पर्चियां भी मिलीं जिन पर “रोहित गोडारा” और “वीरेंद्र चरण” के नाम लिखे थे। इन पर्चियों को किसी वारदात के बाद घटनास्थल पर फेंकने की तैयारी थी, ताकि गैंग का नाम फैलाया जा सके और इलाके में डर पैदा किया जा सके।

जांच में सामने आया है कि गैंग दिल्ली-NCR में धमकी देकर और फायरिंग करके उगाही की बड़ी योजना बना रहा था।

पुलिस का कहना है कि अंकित रोहित गोडारा–वीरेंद्र चरण गैंग का सक्रिय सदस्य है और लंबे समय से वारदातों की प्लानिंग कर रहा था। इस गिरफ्तारी से गैंग की कई साजिशें नाकाम हो गई हैं।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here