Home Breaking दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग के 2 शार्पशूटर गिरफ्तार किए, बड़ी गैंगवार टली

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग के 2 शार्पशूटर गिरफ्तार किए, बड़ी गैंगवार टली

0
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग के 2 शार्पशूटर गिरफ्तार किए, बड़ी गैंगवार टली

रिपोर्ट: मनमीन वालिया, नई दिल्ली

कोर्ट में हमला करने का था प्लान,दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े गैंगवार की साजिश को नाकाम करते हुए टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के नाम दीपक गुलिया (28) और साहिल उर्फ लारा (24) हैं। इनके पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज की टीम ने दोनों बदमाशों को रोहिणी के सेक्टर-36 इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

जांच में खुलासा हुआ है कि टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद उसका गैंग अब दीपक पकास्मिया नाम का शख्स चला रहा है, जो विदेश से ऑपरेट कर रहा है। उसी के कहने पर ये दोनों आरोपी गोगी गैंग के सदस्यों को कोर्ट में पेशी के दौरान मारने की तैयारी में थे। ये लोग सेक्टर-36 में अपने बाकी साथियों से मिलने जा रहे थे ताकि हमला प्लान किया जा सके।

दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से टिल्लू गैंग और गोगी गैंग के बीच गैंगवार चल रही है गैंग के दोनो मुखियों का मर्डर हो चुका है कई साथी भी मारे जा चुके हैपुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पकड़े गए बदमाशों से जुड़े बाकी साथी कहां हैं और कितने लोग इस साजिश में शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here