Sunday, June 14, 2026

Creating liberating content

GB Pant Hospital Union...

GB Pant Hospital Union Election 2026: नरेश कुमार बने अध्यक्ष, नितिन कुमार महासचिव...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया...

Rohini Crime News: रोहिणी...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत...
HomeBreakingसेंट्रल जिला ...

सेंट्रल जिला पुलिस ने 30 लाख की मोबाइल चोरी का किया पर्दाफाश

मनमीन वालिया नई दिल्ली,

करोल बाग थाने की पुलिस टीम ने महज 18 घंटे में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 30 लाख रुपये मोबाइल फोन चोरी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से 376 मोबाइल फोन और एक ई-रिक्शा बरामद किया है।

बिहार के सिवान जिले के एक मोबाइल व्यापारी ने करोल बाग के थोक बाजार से 385 नए मोबाइल फोन मंगवाए थे। ये सभी फोन 31 अगस्त को BHR कुरियर के ज़रिए भेजे गए थे। लेकिन जब सिवान में व्यापारी को पार्सल मिला, तो अंदर मोबाइल की जगह कूड़े और कार्डबोर्ड के टुकड़े निकले।

इस घटना की रिपोर्ट 6 सितंबर को करोल बाग थाने में दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मुखबिरों को भी एक्टिव कर दिया गया।

टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और कुछ संदिग्धों की पहचान की गई।

एक पुख्ता सूचना के आधार पर 6 सितंबर को बीडनपुरा में रेड मारकर दो भाइय विकास सिंह और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया गया, इनके घर से एक ई-रिक्शा और छह डिब्बों में 376 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुआ है, पूछताछ में सामने आया कि अभिषेक सिंह, BHR कुरियर कंपनी में ड्राइवर था।उसका भाई विकास सिंह, करोल बाग में ई-रिक्शा चलाता था।

आर्थिक तंगी के चलते दोनों भाइयों ने अपने दोस्त किशन चौहान के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची। उन्होंने चार नकली पार्सल बनाए जिनमें कूड़ा और कार्डबोर्ड भरे थे, फिर झंडेवालान के पास असली पार्सलों को चोरी कर अपने ई-रिक्शा में लादकर करोल बाग के एक ठिकाने में छुपा दिया।
इन चार असली पार्सलों को खोलकर छह डिब्बों में मोबाइल बांट दिए।

फिलहाल बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए रेड की जा रही है

8 सितंबर को अशोका पहाड़ी, झंडेवालान से किशन चौहान को पकड़ा गया।

उसकी निशानदेही पर चेतन झा नामक आरोपी को भी उत्तम नगर ईस्ट से गिरफ्तार किया गया।
अब पुलिस चोरी के बचे हुए 9 मोबाइल फोन की तलाश में जुटी है।

1. अभिषेक सिंह (27 वर्ष) – यूपी के मैनपुरी का निवासी, 3वीं कक्षा तक पढ़ा है
विकास सिंह तोमर (22 वर्ष) – यूपी के मैनपुरी का निवासी, 6वीं पास
किशन चौहान (20 वर्ष) – दिल्ली के जंडेवालान का निवासी, 5वीं पास
चेतन झा (28 वर्ष) – दिल्ली के उत्तम नगर का निवासी, 6वीं पास

 

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

डाबरी मर्डर केस में द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो एनकाउंटर में दोनों आरोपी गिरफ्तार

Report: Manmeen Walia, New Delhi दिल्ली के द्वारका जिले में डाबरी इलाके में हुई चाकूबाजी और हत्या की घटनाओं के बाद द्वारका पुलिस ने जिस तेजी, हिम्मत और प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई की, वह सच में काबिले-तारीफ है। कुशल पाल...

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: बांग्लादेश से नेटवर्क चला रहा लश्कर-ए-तैयबा का मास्टरमाइंड गाजीपुर से गिरफ्तार

रिपोर्ट: मन्मीन वालिया, नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पेशल सेल (NDR) ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक खतरनाक और सक्रिय हैंडलर शबीर अहमद लोन उर्फ राजा कश्मीरी (43) को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके...

36 घंटे में बड़ी चोरी का खुलासा: द्वारका साउथ पुलिस ने 3 चोरों समेत एक किशोर को दबोचा, 100% सामान बरामद

रिपोर्ट: मन्मीन वालिया, नई दिल्ली द्वारका जिले के थाना द्वारका साउथ की पुलिस टीम ने शानदार और तेज कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर एक बड़े घर चोरी के मामले का खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में तीन...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.