Saturday, April 25, 2026

Creating liberating content

Delhi Crime Branch Action:...

Delhi Crime Branch Action: जहांगीर पुरी मर्डर केस में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार,...

LPG Black Marketing Delhi:...

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का...

Women Reservation: महिला आरक्षण...

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष...

Pitt Siyapa Press Conference:...

Pitt Siyapa Press Conference: नई दिल्ली में फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट छाया रिपोर्ट हेमंत...
HomeStateDelhi NCRदिल्ली में शुरू...

दिल्ली में शुरू हुई महिला महा जनसुनवाई, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा – महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार प्रतिबद्ध

जसोला, दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग की पाँच दिवसीय महिला महा जनसुनवाई की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है।

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा दिल्ली में पाँच दिवसीय महिला महा जनसुनवाई का शुभारंभ

नई दिल्ली, 7 मई 2025।
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने आज दिल्ली के जसोला स्थित कार्यालय में पाँच दिवसीय महिला महा जनसुनवाई की शुरुआत की। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर, आयोग की सदस्याएं सुश्री ममता कुमारी, डॉ. अर्चना मजूमदार, सुश्री डेलिना खोंगडुप, तथा विशेष आयुक्त पुलिस डॉ. सागर प्रीत हुड्डा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

“आपके द्वार आयोग” पहल के तहत हो रही है महिला जनसुनवाई

राष्ट्रीय महिला आयोग की अभिनव पहल “राष्ट्रीय महिला आयोग – आपके द्वार” के तहत इस महिला महा जनसुनवाई का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य है कि महिलाओं को उनके घर के पास ही न्याय और समाधान उपलब्ध कराया जाए।

आयोग अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर के नेतृत्व में आयोजित इस जनसुनवाई के पहले दिन, महिलाओं की शिकायतों को सुना गया और कई मामलों में त्वरित समाधान भी प्रस्तुत किया गया। शेष चार दिनों में भी लंबित मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी।

रेखा गुप्ता ने कहा – दिल्ली सरकार महिलाओं के हित में प्रतिबद्ध

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा:

“दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों के संरक्षण हेतु पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु यह महिला जनसुनवाई एक मजबूत मंच है, और दिल्ली पुलिस व प्रशासन पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।”

महिला सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर

आयोग अध्यक्षा विजया रहाटकर ने कहा कि अगर कोई महिला स्वयं आयोग नहीं पहुंच सकती, तो आयोग उसकी समस्या को उसके द्वार तक लेकर जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली के लंबित मामलों का समाधान इस जनसुनवाई के माध्यम से पूरा करने का प्रयास रहेगा।

पत्रिका “जागृति” का शुभारंभ

इस आयोजन के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की पाक्षिक पत्रिका “जागृति” का विमोचन भी किया गया। इसमें महिलाओं की उपलब्धियों, उच्चतम न्यायालय के आदेश, सरकारी योजनाएं और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सूचनाएं प्रकाशित की जाएंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को एक ही स्थान पर सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराना है।

शिवाजी कॉलेज की छात्राओं को सम्मान

इस अवसर पर शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की दो छात्राओं को शिक्षा एवं खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
आयोग प्रवक्ता के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती विजया रहाटकर को “माता जीजाबाई सम्मान” से नवाजा गया था। मिली सम्मान राशि को उन्होंने अपनी ओर से बढ़ाकर दो प्रतिभाशाली छात्राओं को भेंट स्वरूप प्रदान किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और आयोग अध्यक्ष से सम्मान प्राप्त कर छात्राएं गौरवान्वित और प्रेरित महसूस कर रही थीं।

राष्ट्रीय महिला आयोग का यह प्रयास न केवल महिला सशक्तिकरण को धरातल पर लाने का माध्यम है, बल्कि सरकार और समाज के साझा प्रयासों से महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सम्मान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Delhi Crime Branch Action: जहांगीर पुरी मर्डर केस में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, चाकू से की थी 17 वर्षीय युवक की हत्या

Delhi Crime Branch Action: जहांगीर पुरी मर्डर केस में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, चाकू से की थी 17 वर्षीय युवक की हत्या रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जहांगीर पुरी मर्डर केस में...

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के दो बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते...

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष पर तीखा हमला

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष पर तीखा हमला रिपोर्ट हेमंत कुमार। दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। साकेत फार्म, सैनिक...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.