WhatsApp Hacking Scam: आज का साइबर सुरक्षा अपडेट: WhatsApp Hacking Scams से रहें सावधान ????
रिपोर्ट: हेमंत कुमार

देशभर में WhatsApp हैकिंग स्कैम्स की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जहां ठग सरकारी एजेंसियों जैसे PM Kisan, BSES और Delhi Jal Board का झूठा रूप धारण कर लोगों को ठगने के लिए फर्जी लिंक और ऐप भेज रहे हैं। ये साइबर अपराधी पहले किसी व्यक्ति का WhatsApp नंबर हैक करते हैं और फिर उस नंबर से भरोसेमंद संदेश भेजते हैं जिससे आम नागरिकों को भ्रमित किया जा सके।

धोखाधड़ी के तरीके इस प्रकार हैं:

???? PM Kisan योजना का नाम लेकर: स्कैमर्स नकली ऐप लिंक भेजते हैं। जैसे ही व्यक्ति उस लिंक से ऐप डाउनलोड करता है, उसका फोन हैक हो जाता है।

???? BSES बिजली बिल के नाम पर: फर्जी कॉल या मैसेज के जरिए पीड़ित से फोन मिररिंग ऐप (जैसे AnyDesk, TeamViewer) इंस्टॉल करवाया जाता है, जिससे धोखेबाज़ मोबाइल को रिमोट एक्सेस प्राप्त कर लेते हैं और बैंकिंग ऐप्स का दुरुपयोग करते हैं।

???? Delhi Jal Board की फर्जी बिलिंग: लिंक पर क्लिक करते ही यूजर से डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जानकारी मांगी जाती है, जो सीधे स्कैमर्स के पास पहुंच जाती है।

सावधानी और बचाव के उपाय:

✅ अज्ञात या अनवेरिफाइड लिंक पर कभी क्लिक न करें। केवल सरकार की आधिकारिक वेबसाइटों (जैसे pmkisan.gov.in, bsesdelhi.com, delhijalboard.nic.in) से ही जानकारी लें।

✅ किसी भी संदिग्ध WhatsApp मैसेज का जवाब न दें, खासकर जब वो पैसे, बिल, या किसी सरकारी योजना से संबंधित हों।

✅ फोन में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ऐप को डाउनलोड न करें।

✅ अगर कोई व्यक्ति खुद को सरकारी अधिकारी बताकर फोन एक्सेस की मांग करता है, तो सतर्क रहें और तुरंत कॉल समाप्त करें।

✅ साइबर अपराध की सूचना तुरंत 1930 या www.cybercrime.gov.in पर दें।

आज के दौर में साइबर धोखाधड़ी का तरीका अत्यंत चतुर हो गया है, इसलिए नागरिकों को हर संदिग्ध संदेश, लिंक और कॉल को लेकर जागरूक और सतर्क रहना आवश्यक है।

???? सतर्क रहें, जागरूक रहें और दूसरों को भी सतर्क करें।