Saturday, April 25, 2026

Creating liberating content

Delhi Crime Branch Action:...

Delhi Crime Branch Action: जहांगीर पुरी मर्डर केस में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार,...

LPG Black Marketing Delhi:...

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का...

Women Reservation: महिला आरक्षण...

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष...

Pitt Siyapa Press Conference:...

Pitt Siyapa Press Conference: नई दिल्ली में फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट छाया रिपोर्ट हेमंत...
HomeStateDelhi NCRMega Job Fair...

Mega Job Fair 2025: दिल्ली में बेरोजगार युवाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा कदम: 19 जून को तालकटोरा स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर का आयोजन

Mega Job Fair 2025: दिल्ली में बेरोजगार युवाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा कदम: 19 जून को तालकटोरा स्टेडियम में मेगा जॉब फेयर का आयोजन

रिपोर्ट, हेमंत कुमार।

नई दिल्ली, 14 जून 2025: देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहे युवाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी और भारतीय युवक कांग्रेस ने मिलकर एक ऐतिहासिक पहल की है, जो लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी के जन्मदिन (19 जून) के अवसर पर एक मेगा जॉब फेयर के रूप में साकार होने जा रही है। यह आयोजन राजधानी के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में 19 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

इस जॉब फेयर में 100 से अधिक देश की शीर्ष कंपनियां भाग लेंगी और 5000 से अधिक बेरोजगार युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार देने के लिए चयनित करेंगी। इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने बताया कि यह आयोजन श्री राहुल गांधी की उस सोच को साकार करता है जिसमें वे लगातार यह मांग करते रहे हैं कि युवाओं को सम्मानजनक रोजगार मिले ताकि वे अपने जीवन को स्थिरता, गरिमा और आत्मनिर्भरता के साथ जी सकें।

उन्होंने बताया कि इस जॉब फेयर में फ्लिपकार्ट, एयरटेल, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा, अमेजन, टाटा, सैमसंग, जेप्टो, वोडाफोन, रेडिसन, ब्लिंकिट, हीरो, बजाज और वोल्टास जैसी नामी कंपनियां भाग लेंगी और बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराएंगी।

देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के लिए सिर्फ बात नहीं करती, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करके दिखाती है। उन्होंने राजस्थान में हुए सफल मेगा जॉब फेयर का उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार कांग्रेस ने युवाओं के जीवन में उम्मीद की किरण जलाई। दिल्ली में भी भारी संख्या में पंजीकरण इस बात का प्रमाण है कि युवा इस अवसर को लेकर कितने उत्साहित हैं।

यादव ने यह भी कहा कि श्री राहुल गांधी का मानना है कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उन्हें मजबूत बनाना हर राजनीतिक दल का कर्तव्य है। राहुल गांधी ने संसद में भी इस बात को खुलकर कहा था कि देश की सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है, जिससे निपटने के लिए ठोस नीति और कार्य योजना की आवश्यकता है।

इस अवसर पर यादव ने यह भी बताया कि कांग्रेस हमेशा से श्रमिकों, टैक्सी चालकों, किसानों, चाय बेचने वालों, कुलियों, दर्जियों और कारीगरों जैसे मेहनतकश तबकों की आवाज उठाती रही है और उनके साथ खड़ी रही है। राहुल गांधी के लगातार इन वर्गों से संवाद करने का मकसद भी यही है कि उनकी समस्याओं को समझा जाए और समाधान खोजा जाए।

दिल्ली में इस मेगा जॉब फेयर का उद्देश्य केवल नौकरियां देना नहीं है, बल्कि युवाओं को नशे और अवसाद जैसे सामाजिक खतरों से निकालकर मुख्यधारा से जोड़ना है। यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी की स्थिति भयावह होती जा रही है। अप्रैल 2025 में जारी आंकड़ों के अनुसार, 15-29 आयु वर्ग के युवाओं में बेरोजगारी दर 13.8% थी, जिसमें शहरी क्षेत्रों में यह दर 17.2% और ग्रामीण क्षेत्रों में 12.3% थी। खासकर महिलाओं में यह स्थिति और चिंताजनक है।

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार और दिल्ली की पूर्व सरकार ने रोजगार को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। न तो नई भर्तियों के लिए प्रयास किए गए और न ही सरकारी विभागों की खाली सीटों को भरा गया। यही कारण है कि बड़ी संख्या में युवा या तो निराश हैं या नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

यादव ने इस मौके पर कांग्रेस सरकार के पिछले कार्यकाल को याद दिलाया, जब पार्टी ने न केवल रोजगार के अवसर पैदा किए बल्कि शिक्षा के अनुरूप नौकरियों की व्यवस्था की थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मेगा जॉब फेयर युवाओं के लिए एक नया जीवन प्रारंभ करने जैसा होगा और हजारों युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Delhi Crime Branch Action: जहांगीर पुरी मर्डर केस में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, चाकू से की थी 17 वर्षीय युवक की हत्या

Delhi Crime Branch Action: जहांगीर पुरी मर्डर केस में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, चाकू से की थी 17 वर्षीय युवक की हत्या रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जहांगीर पुरी मर्डर केस में...

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

LPG Black Marketing Delhi: मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के दो बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते...

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष पर तीखा हमला

Women Reservation: महिला आरक्षण पर दक्षिण दिल्ली सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी का विपक्ष पर तीखा हमला रिपोर्ट हेमंत कुमार। दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। साकेत फार्म, सैनिक...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.