Wednesday, February 25, 2026

Creating liberating content

Delhi : AI Summit...

Delhi : AI Summit मामले में कांग्रेस के युवा अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार,...

Sadar Bazar Encroachment: पटरी...

Sadar Bazar Encroachment: पटरी माफिया के बढ़ते कब्जे पर व्यापारियों की चिंता, पुनर्विकास...

National Akali Dal Reorganization:...

National Akali Dal Reorganization: होली के बाद नई कार्यकारिणी का ऐलान, संगठन को...

Shankaracharya Controversy: हिस्ट्रीशीटर पर...

Shankaracharya Controversy: हिस्ट्रीशीटर पर झूठे यौन शोषण आरोप गढ़ने का प्रलोभन देने का...
HomeStateDelhi NCRNDMC ने शुरू...

NDMC ने शुरू किया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम: कुलजीत सिंह चहल

NDMC ने शुरू किया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम: कुलजीत सिंह चहल

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नई दिल्ली क्षेत्र में व्यापक हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है। NDMC के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने प्रेस वार्ता में इसकी विस्तृत जानकारी दी।

इस अभियान के तहत NDMC ने 3000 पेड़, 35 लाख झाड़ियां और 3,946 बांस लगाने का लक्ष्य रखा है। 1 अप्रैल 2025 से प्रारंभ यह अभियान अब तक 89 स्थानों पर सफलतापूर्वक पौधारोपण कर चुका है। शंकर रोड, जनपथ, अकबर रोड, संसद मार्ग जैसी 80 प्रमुख सड़कों पर “गैप फिलिंग” अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हर कोना हराभरा बना रहे और प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित किया जा सके।

NDMC पर्यावरण के अनुकूल पहलों के तहत 4,000 फूलों की लटकती टोकरी नारियल के जैविक खोल में लगाएगा, जिससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी और जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, NDMC 9 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STPs) बापू धाम, नेहरू पार्क, अकबर रोड, AIIMS जैसे क्षेत्रों में विकसित करेगा, जिससे जल प्रबंधन और स्वच्छता में सुधार होगा।

छतों पर बागवानी और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए NDMC एक विशेष अभियान चलाने जा रहा है, जिससे निवासी घर बैठे पर्यावरण सुधार में भाग ले सकें। पौधों की देखभाल के लिए स्मार्ट और स्थायी सिंचाई व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे जल संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

ट्री एम्बुलेंस और पेड़ सुरक्षा टीम भी गठित की गई है, जो पेड़ों की बीमारी, कीट संक्रमण और मिट्टी की गुणवत्ता की निगरानी करेगी। NDMC ने “हरियाली तीज” (27 जुलाई) को विशेष वृक्षारोपण दिवस घोषित किया है, इस दिन 240 पेड़ और 36,200 झाड़ियां 20 अलग-अलग स्थानों पर लगाई जाएंगी।

NDMC देश की सबसे हरी-भरी शहरी संस्था है, जो दिल्ली के कुल क्षेत्रफल का मात्र 3% हिस्सा संभालती है, लेकिन राजधानी की 55% हरियाली अकेले NDMC क्षेत्र में है। वर्तमान में NDMC के पास 1,150 एकड़ हरित क्षेत्र है, जिसमें 6 बड़े पार्क, 122 कॉलोनी पार्क, 981 CPWD उद्यान, 52 स्कूल ग्रीन्स, 14 बाजार उद्यान और लगभग 15,000 पेड़ शामिल हैं।

इस अभियान में केंद्रीय मंत्री, VVIP, विदेशी दूतावास, RWA, MTA, बार एसोसिएशन, सरकारी व निजी स्कूलों तथा अस्पतालों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। NDMC इस पहल को प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” और “विकसित भारत @2047” मिशन का हिस्सा मानते हुए आगे बढ़ा रहा है और नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील कर रहा है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Delhi : AI Summit मामले में कांग्रेस के युवा अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Delhi : AI Summit मामले में कांग्रेस के युवा अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने की सख्त कार्रवाई की मांग रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली में AI शिखर सम्मेलन के दौरान हुई विवादित घटना को लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र...

Sadar Bazar Encroachment: पटरी माफिया के बढ़ते कब्जे पर व्यापारियों की चिंता, पुनर्विकास की मांग तेज

Sadar Bazar Encroachment: पटरी माफिया के बढ़ते कब्जे पर व्यापारियों की चिंता, पुनर्विकास की मांग तेज रिपोर्ट: हेमंत कुमार नई दिल्ली के सदर बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और कथित पटरी माफिया के कब्जे को लेकर व्यापारियों ने गंभीर चिंता जताई है।...

National Akali Dal Reorganization: होली के बाद नई कार्यकारिणी का ऐलान, संगठन को नहीं किया गया भंग – परमजीत सिंह पम्मा

National Akali Dal Reorganization: होली के बाद नई कार्यकारिणी का ऐलान, संगठन को नहीं किया गया भंग – परमजीत सिंह पम्मा रिपोर्ट: हेमंत कुमार नई दिल्ली में नेशनल अकाली दल के पुनर्गठन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच संगठन के...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.