Home State Delhi NCR Delhi Crime:  विजय विहार पार्क मर्डर केस सुलझा, चार आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

Delhi Crime:  विजय विहार पार्क मर्डर केस सुलझा, चार आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

0
Delhi Crime:  विजय विहार पार्क मर्डर केस सुलझा, चार आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल
Delhi Crime:  विजय विहार पार्क मर्डर केस सुलझा, चार आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
दिल्ली के विजय विहार थाना क्षेत्र में 29 जून को हुई हत्या की गुत्थी को दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है। महाराणा प्रताप पार्क में मिले शव की जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि हत्या लूट के इरादे से की गई थी।
पुलिस को 29 जून को एक शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद विजय विहार थाना टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। तकनीकी निगरानी और स्थानीय सुरागों के आधार पर पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों और दो नाबालिगों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने लूट के इरादे से इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मृतक से उनका मोबाइल फोन, पर्स और बैग छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इन सभी लूटे गए सामानों को आरोपियों से बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और उन पर लूट, डकैती, स्नैचिंग और अन्य गंभीर धाराओं में कई केस दर्ज हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here