Tuesday, August 25, 2026

Creating liberating content

Tiranga Yatra: दिल्ली में...

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न जौंती...

Independence Day: ध्वजारोहण कर...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया...

Guru Purnima: हिंदू महासभा...

Guru Purnima: हिंदू महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज के साथ...
HomeStateDelhi NCRDelhi Double Murder:...

Delhi Double Murder: नॉर्थ दिल्ली के मजनू का टीला में डबल मर्डर, महिला और 6 महीने की बच्ची की बेरहमी से हत्या, ब्वॉयफ्रेंड पर हत्या का शक

Delhi Double Murder: नॉर्थ दिल्ली के मजनू का टीला में डबल मर्डर, महिला और 6 महीने की बच्ची की बेरहमी से हत्या, ब्वॉयफ्रेंड पर हत्या का शक
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
दिल्ली के नॉर्थ जिले के मजनू का टीला इलाके से दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। एक मकान के अंदर 22 वर्षीय महिला सोनल और छह महीने की मासूम बच्ची यशिका की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के पीछे सोनल के ब्वॉयफ्रेंड निखिल पर शक जताया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक महिला सोनल पिछले कुछ समय से अपने ब्वॉयफ्रेंड निखिल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। हाल के दिनों में दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था, जिस कारण सोनल ने निखिल का घर छोड़कर अपनी दोस्त रश्मि के यहां मजनू का टीला में आकर रहना शुरू कर दिया था।
मंगलवार को जब रश्मि किसी काम से बाहर गई हुई थी, उसी दौरान निखिल कथित तौर पर सोनल से मिलने पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी हुई और पुलिस के मुताबिक, झगड़े के दौरान निखिल ने गुस्से में आकर चाकू से सोनल पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह भागते हुए घर में मौजूद रश्मि की छह महीने की मासूम बच्ची यशिका को भी मौत के घाट उतार गया।
वारदात की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी निखिल की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और निखिल के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी ट्रैकिंग की जा रही है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के लिए दिल्ली पुलिस का जताया आभार

Tiranga Yatra: दिल्ली में 37 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न, सहयोग के लिए दिल्ली पुलिस का जताया आभार रिपोर्ट: आशीष कुमार नई दिल्ली, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा, दिल्ली प्रदेश के सौजन्य...

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न

Baglamukhi Shaktipeeth: माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक संपन्न जौंती (दिल्ली), 16 अगस्त 2026। माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में रविवार को भगवान महादेव की आराधना एवं भक्ति से ओत-प्रोत पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महा रुद्राभिषेक का...

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद

Independence Day: ध्वजारोहण कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को किया याद नोएडा। सेक्टर-64 स्थित यांत्रिकी ग्रुप ऑफ कंपनीज के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन शिक्षण संस्थान...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.