Sunday, May 31, 2026

Creating liberating content

Delhi Crime Branch: 11...

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से...

Delhi Crime: शाहदरा में...

Delhi Crime: शाहदरा में फीमेल डॉग से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने...

Cyber Security Alert: आपके...

Cyber Security Alert: आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं? ऐसे करें मिनटों...

Seelampur stabbing case: सीलमपुर...

Seelampur Stabbing Case: सीलमपुर में पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी,...
HomeStateDelhi NCRNDMC को मिला...

NDMC को मिला “सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड”, नई दिल्ली बनी सबसे स्वच्छ राजधानी

NDMC को मिला “सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड”, नई दिल्ली बनी सबसे स्वच्छ राजधानी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने स्वच्छता, सार्वजनिक सेवा और पर्यावरणीय नवाचार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के भव्य पुरस्कार समारोह में एनडीएमसी को “सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा प्रदान किया गया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एनडीएमसी की ओर से दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री श्री आशीष सूद, परिषद के अध्यक्ष श्री केशव चंद्रा और उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने मंच पर संयुक्त रूप से यह सम्मान प्राप्त किया। यह पुरस्कार 50,000 से 3 लाख की जनसंख्या वर्ग में देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में नई दिल्ली की मान्यता को दर्शाता है।

एनडीएमसी को यह पुरस्कार अपने उत्कृष्ट स्वच्छता कार्यों, ठोस कचरा प्रबंधन, हरित पहल और नागरिक सहयोग पर केंद्रित समर्पण के कारण मिला है। स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को आत्मसात करते हुए परिषद ने तकनीक, जनसहभागिता और नवाचार के समन्वय से विश्वस्तरीय सेवा मानक स्थापित किए हैं।

एनडीएमसी अध्यक्ष श्री केशव चंद्रा ने इस अवसर पर कहा, “यह सम्मान हमारे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और स्वच्छता सेवकों के समर्पण का प्रमाण है। हम लगातार नागरिक सेवाओं और सफाई के नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने कर्मचारियों विशेषकर सफाई कर्मचारियों को इस उपलब्धि का वास्तविक नायक बताया।

उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि, “यह सफलता सिर्फ एनडीएमसी की नहीं, बल्कि नई दिल्ली के हर नागरिक की है। समाज के सभी वर्गों की भागीदारी और सहयोग ने यह संभव बनाया है।” उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के लिए समुदाय की जागरूकता और योगदान की सराहना की।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से गिरफ्तार

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की उत्तरी रेंज-1 टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक उद्घोषित...

Delhi Crime: शाहदरा में फीमेल डॉग से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज

Delhi Crime: शाहदरा में फीमेल डॉग से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज रिपोर्ट: हेमंत कुमार राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। फर्श बाजार थाना क्षेत्र में...

Cyber Security Alert: आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं? ऐसे करें मिनटों में पता

Cyber Security Alert: आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं? ऐसे करें मिनटों में पता रिपोर्ट: हेमंत कुमार डिजिटल दौर में साइबर फ्रॉड और फर्जी बैंक खातों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार लोगों के नाम और दस्तावेजों...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.