Home State Delhi NCR Delhi Crime: दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन कवच 9.0: बड़ी संख्या में ड्रग्स, अवैध शराब और हथियार बरामद

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन कवच 9.0: बड़ी संख्या में ड्रग्स, अवैध शराब और हथियार बरामद

0
Delhi Crime: दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन कवच 9.0: बड़ी संख्या में ड्रग्स, अवैध शराब और हथियार बरामद

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन कवच 9.0: बड़ी संख्या में ड्रग्स, अवैध शराब और हथियार बरामद

रिपोर्ट – हेमंत कुमार।

दिल्ली, 11 अगस्त 2025 – दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी के सभी 15 जिलों में ‘ऑपरेशन कवच 9.0’ के तहत एक व्यापक अभियान चलाकर 92 नार्को अपराधियों सहित कुल कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में भारी मात्रा में मादक पदार्थ, नकदी, अवैध शराब, हथियार और चोरी के वाहन भी जब्त किए गए हैं।
87 एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 92 नार्को अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 307 ग्राम हेरोइन, 33.165 किलोग्राम गांजा, 67 ग्राम हाइब्रिड गांजा, 610 ग्राम चरस, 22.25 ग्राम एमडीएमए, 2.26 ग्राम एलएसडी समेत 12.17 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
साथ ही, दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत 275 मामलों में 279 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 73 बीयर की बोतलें और 50,060 क्वार्टर अवैध शराब भी जब्त की गई। आबकारी अधिनियम की धारा 40 ए और बी के तहत कुल 1183 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
हथियारों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 61 शस्त्र अधिनियम मामलों में 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 4 अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, 9 देसी पिस्तौल/कट्टा, 9 जिंदा कारतूस और 41 चाकू बरामद हुए।
जुआ अधिनियम के तहत 48 मामलों में 83 लोगों को ₹1,19,840 नकद के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा, 10 घोषित अपराधी और 9 वाहन चोर भी पुलिस की गिरफ्त में आए। उनके पास से 6 चोरी की स्कूटी और 8 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।
कुल मिलाकर 1685 वाहनों को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत जब्त किया गया।
यह सफल अभियान दिल्ली पुलिस की कड़ी मेहनत और समर्पित प्रयासों का परिणाम है, जो राजधानी को अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य से निरंतर जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here