Home State Delhi NCR Blood Donation Camp: छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति ने शाहदरा में सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया

Blood Donation Camp: छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति ने शाहदरा में सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया

0
Blood Donation Camp: छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति ने शाहदरा में सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया

Blood Donation Camp: छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति ने शाहदरा में सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया

रिपोर्ट: आशीष कुमार

नई दिल्ली। छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति ने फ्रीडम ब्लड सेंटर के सहयोग से शाहदरा के मुख्य चौक पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और मानव सेवा का सशक्त संदेश दिया।

संस्था के संस्थापक, वरिष्ठ भाजपा नेता और यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि यह किसी भी ज़रूरतमंद को जीवनदान देने के समान है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि समिति भविष्य में भी नियमित अंतराल पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करती रहेगी। उन्होंने याद दिलाया कि संस्था वर्ष 1998 से लगातार समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर समाजसेवा का कार्य करती आ रही है।

शिविर में मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को रक्तदान के महत्व और उससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जागरूक किया। विशेषज्ञों ने बताया कि रक्तदान न केवल किसी मरीज की जान बचाता है, बल्कि दाता के शरीर के लिए भी लाभकारी है।

कार्यक्रम के दौरान समिति की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और सम्मान पत्र देकर उनकी सेवा भावना को सराहा गया। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय सचिव श्री मनदीप गोयल ने कहा, “रक्तदान कर हम न केवल एक जीवन बचाते हैं, बल्कि समाज में मानवीय मूल्यों और परोपकार की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।”

रक्तदान शिविर में संस्था और संगठन से जुड़े कई गणमान्य लोग और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें सर्वश्री धर्मेन्द्र बेदी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, यूएचएफ), अवध कुमार (संगठन महामंत्री, दिल्ली प्रदेश यूएचएफ), सौरभ मित्तल, अभिषेक जैन, करन सिंह, अंजू और अल्का भदौरिया सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here