Home State Delhi NCR The WADe Asia 2025: नई दिल्ली: यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में द वेड एशिया का 10वां संस्करण संपन्न, रणदीप हुड्डा ने महिला आर्किटेक्ट्स को किया सम्मानित

The WADe Asia 2025: नई दिल्ली: यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में द वेड एशिया का 10वां संस्करण संपन्न, रणदीप हुड्डा ने महिला आर्किटेक्ट्स को किया सम्मानित

0
The WADe Asia 2025: नई दिल्ली: यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में द वेड एशिया का 10वां संस्करण संपन्न, रणदीप हुड्डा ने महिला आर्किटेक्ट्स को किया सम्मानित

The WADe Asia 2025: नई दिल्ली: यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में द वेड एशिया का 10वां संस्करण संपन्न, रणदीप हुड्डा ने महिला आर्किटेक्ट्स को किया सम्मानित

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में एशिया का सबसे बड़ा आर्किटेक्चर और डिजाइन इवेंट “द वेड एशिया” का 10वां संस्करण भव्य तरीके से संपन्न हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय मंच ने एक बार फिर यह साबित किया कि आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइन, रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में महिलाओं की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है।

इस अवॉर्ड समारोह में विशेष अतिथि के रूप में मशहूर अभिनेता और निर्देशक रणदीप हुड्डा तथा इटली दूतावास की मिनिस्टर काउंसलर एवं डिप्टी हेड ऑफ मिशन मिस ऑरोरा रुस्सी मौजूद रहीं। दोनों ने मिलकर देश-विदेश की जानी-मानी महिला आर्किटेक्ट्स और डिजाइनर्स को उनके असाधारण कार्य के लिए सम्मानित किया। रणदीप हुड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि “यह मंच केवल एक अवॉर्ड समारोह नहीं बल्कि महिलाओं की रचनात्मकता और पेशेवर क्षमता को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का एक प्रयास है।”

यह आयोजन मेटेसिया एग्ज़ीबिशन के सहयोग से किया गया, जो लगभग 5 लाख वर्ग फीट के विशाल क्षेत्र में फैला था। इवेंट का मुख्य आकर्षण रहा वेड अवार्ड्स 2025, जिनमें विभिन्न कैटेगरी जैसे रेज़िडेंशियल आर्किटेक्चर, कमर्शियल आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइन, रिटेल डिजाइन, लाइटिंग के रचनात्मक उपयोग और रंगों के अभिनव प्रयोग में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नेटवर्किंग सेशन और पैनल डिस्कशन भी आयोजित किए गए, जिनमें इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने आर्किटेक्चर और डिजाइन सेक्टर में बदलते रुझानों और चुनौतियों पर चर्चा की। उपस्थित मेहमानों ने इस आयोजन को बेहद प्रेरणादायक और यादगार बताया।

“द वेड एशिया” अब न केवल भारत बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़ा ऐसा मंच बन चुका है, जहां महिला आर्किटेक्ट्स और डिजाइनर्स को अंतरराष्ट्रीय पहचान और अवसर प्रदान किए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here