Sunday, May 31, 2026

Creating liberating content

Delhi Crime Branch: 11...

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से...

Delhi Crime: शाहदरा में...

Delhi Crime: शाहदरा में फीमेल डॉग से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने...

Cyber Security Alert: आपके...

Cyber Security Alert: आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं? ऐसे करें मिनटों...

Seelampur stabbing case: सीलमपुर...

Seelampur Stabbing Case: सीलमपुर में पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी,...
HomeStateDelhi NCRDelhi Floods: दिल्ली...

Delhi Floods: दिल्ली में बाढ़ पर कांग्रेस का हमला: राहत कैंपों में पानी घुसा, देवेन्द्र यादव बोले- सरकार सिर्फ औपचारिकता निभा रही

Delhi Floods: दिल्ली में बाढ़ पर कांग्रेस का हमला: राहत कैंपों में पानी घुसा, देवेन्द्र यादव बोले- सरकार सिर्फ औपचारिकता निभा रही

रिपोर्ट, हेमंत कुमार।

नई दिल्ली,  राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। तटीय इलाकों और कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। इस बीच, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राहत कार्य केवल कागजों और कैमरों तक सीमित हैं, जबकि हकीकत में बाढ़ प्रभावित जनता को कोई ठोस सहायता नहीं मिल रही।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार ने राहत कैंप लगाए तो जरूर हैं, लेकिन उनमें न तो भोजन की व्यवस्था है, न दवाइयों की और न ही डॉक्टरों की मौजूदगी। कई कैंपों में तो पानी घुस चुका है, जिससे लोग और ज्यादा परेशान हो रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब खुद राहत शिविर ही राहत की तलाश में हों तो जनता की मदद कैसे होगी?

कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने पहले ही 31 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार को चेताया था कि तैयारी नाकाफी है। लेकिन भाजपा सरकार ने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और अब हजारों लोग बाढ़ का खामियाजा भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद सिर्फ कैमरों के सामने राहत कार्य दिखाना है, जनता को असली राहत पहुंचाना नहीं।

देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि यमुना के किनारे बसे इलाके जैसे बदरपुर खादर, गढ़ी, माडूं, उस्मानपुर गांव, यमुना खादर, जमना बाजार, निगम बोध घाट, मोनेस्ट्री, लोहे का पुल, आईएसबीटी और विश्वकर्मा कॉलोनी पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। इसके अलावा आईटीओ, दिल्ली सचिवालय, नजफगढ़ और कालिंदी कुंज जैसे प्रमुख इलाकों में भी पानी भर चुका है।

उन्होंने सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री परवेश वर्मा के बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि “दिल्ली में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।” यादव ने इसे गैरजिम्मेदाराना और जनता की जान से खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि लोहे के पुल तक पानी पहुंच चुका है और जल स्तर 207.41 मीटर तक चला गया है, जो 63 साल में सिर्फ तीसरी बार हुआ है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की तुलना कांग्रेस शासन से करते हुए कहा कि कांग्रेस के समय बाढ़ आने से पहले ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाता था और राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा सुविधा और डॉक्टरों की टीम तैनात रहती थी। जबकि मौजूदा भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि साल 2023 में आम आदमी पार्टी की सरकार भी बाढ़ प्रबंधन में फेल रही थी और आज भाजपा सरकार ने भी वही गलती दोहराई है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह सरकार जनता की जान बचाने की बजाय राजनीति करने में लगी हुई है। उन्होंने मांग की कि तुरंत राहत कार्यों को मजबूत किया जाए, पर्याप्त खाने-पीने और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से गिरफ्तार

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की उत्तरी रेंज-1 टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक उद्घोषित...

Delhi Crime: शाहदरा में फीमेल डॉग से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज

Delhi Crime: शाहदरा में फीमेल डॉग से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज रिपोर्ट: हेमंत कुमार राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। फर्श बाजार थाना क्षेत्र में...

Cyber Security Alert: आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं? ऐसे करें मिनटों में पता

Cyber Security Alert: आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं? ऐसे करें मिनटों में पता रिपोर्ट: हेमंत कुमार डिजिटल दौर में साइबर फ्रॉड और फर्जी बैंक खातों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार लोगों के नाम और दस्तावेजों...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.