Home State Drowning Deaths in Bihar : जिउतिया व्रत के नहान के दौरान डूबने से 39 लोगों की मौत

Drowning Deaths in Bihar : जिउतिया व्रत के नहान के दौरान डूबने से 39 लोगों की मौत

0
Drowning Deaths in Bihar : जिउतिया व्रत के नहान के दौरान डूबने से 39 लोगों की मौत
Drowning Deaths in Bihar

नई दिल्ली : बिहार (Bihar) में पुत्रों की दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं द्वारा रखे जानेवाले जिउतिया व्रत (Jiutiya fast) के नहान के दौरान अलग-अलग जिलों में डूबने से 39 लोगों की मौत (Drowning Deaths in Bihar) हो गई। औरंगाबाद (Aurangabad) में सबसे ज्यादा 10 मौते हुई हैं. इसके अलावा छपरा (Chapra) में 5, रोहतास (Rohats) में 4, कैमूर (Kaimur), सीवान (Siwan) और मोतिहारी (Motihari) में 3-3 लोगों की मौत हुई है। बेतिया (Betai) और बेगुसराय (Begusarai) में 2 लोगों की डूबने से मौत हो गई। गोपालगंज (Gopalganj), भोजपुर (Bhojpur), नालंदा (Nalanda), दरभंगा (darbhanga), मधुबनी Madhubani), समस्तीपुर (Samastipur) और अरवल (Arwal) में 1-1 शख्स की मौत की खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने हादसों में सात बच्चों की मौत पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here