Friday, July 24, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...
HomeStateDelhi NCRState Teacher Award...

State Teacher Award 2025: लिटिल फ्लावर्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स के श्री रोहित दुआ पटेल को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित

State Teacher Award 2025: लिटिल फ्लावर्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स के श्री रोहित दुआ पटेल को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित
रिपोर्ट: आशीष कुमार
दिल्ली, लिटिल फ्लावर्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स  ने शिक्षा जगत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। विद्यालय के  श्री रोहित दुआ पटेल को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान, नवाचार और समर्पण के लिए दिल्ली सरकार द्वारा प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार द्वारा ‘शिक्षक महाकुंभ’ के अंतर्गत आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम, आईएनए कॉलोनी में हुआ, जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस सम्मान को प्राप्त करना श्री पटेल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे लिटिल फ्लावर्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं, जिनमें सोलर स्कूल्स इनिशिएटिव, एआई एवं कोडिंग क्लब, हाइब्रिड लर्निंग मॉडल, उद्यमिता और सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम जैसी पहलें शामिल हैं। इन प्रयासों ने विद्यालय को केवल शिक्षा देने वाला संस्थान नहीं, बल्कि समाज निर्माण का केंद्र बना दिया है।
श्री रोहित दुआ पटेल का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनाना है। इसी सोच के तहत उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को विद्यालय की कार्यशैली में गहराई से जोड़ा। विद्यालय में सौर ऊर्जा परियोजनाओं और पर्यावरण क्लब जैसी पहलें छात्रों को पर्यावरणीय जिम्मेदारी और हरित भविष्य के प्रति जागरूक बनाती हैं।
उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। चाहे शैक्षिक प्रतियोगिताएं हों या सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां, विद्यालय के छात्रों ने निरंतर सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय और देश का नाम रोशन किया है।
पुरस्कार प्राप्त करने के अवसर पर श्री पटेल ने कहा,
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, बल्कि हमारे पूरे विद्यालय परिवार – शिक्षकों, स्टाफ, अभिभावकों और छात्रों की साझा मेहनत का परिणाम है। यह उपलब्धि उन सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा है जो शिक्षा को समाज परिवर्तन का माध्यम मानते हैं। यह प्रमाण है कि एक शिक्षक अपने ज्ञान और समर्पण से आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को रोशन कर सकता है।”
विद्यालय प्रबंधक श्रीमती सी.एम. पटेल और प्रधानाचार्या श्रीमती नीता दुआ ने इस उपलब्धि पर श्री पटेल और विद्यालय परिवार को बधाई दी। यह सम्मान लिटिल फ्लावर्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्वर्ण जयंती समारोह को और भी ऐतिहासिक बनाता है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.