Saturday, July 25, 2026

Creating liberating content

Dr. BRC Medical Academy:...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक...

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...
HomeStateDelhi NCRDelhi: साउथ दिल्ली...

Delhi: साउथ दिल्ली पुलिस ने 101 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए मालिकों को

Delhi: साउथ दिल्ली पुलिस ने 101 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए मालिकों को

रिपोर्ट, हेमंत कुमार।

साउथ दिल्ली पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा है। शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कुल 101 मोबाइल फोन मालिकों को सुपुर्द किए गए। इस अवसर पर एडिशनल डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट, सुमित झा ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी है और इसका मकसद चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की वापसी सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों में लगभग 400 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इस अभियान में ओप्रेशन सेल के स्पेशल स्टाफ, AATS टीम और कई थानों की टीमें शामिल थीं, जिन्होंने तकनीकी सर्विलांस और CCTV फुटेज की जांच करके इन फोन को रिकवर किया। एडिशनल डीसीपी सुमित झा ने बताया कि फोन की पहचान करने और सही मालिकों तक पहुँचाने में टीमों ने विशेष प्रयास किए हैं।

बरामद मोबाइल फोन का पहला चरण पूरा हो चुका है और 101 मालिकों को उनके फोन वापस कर दिए गए हैं। शेष मोबाइल फोन भी जल्द ही उनके असली मालिकों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जब भी उनका फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं ताकि उसे ट्रैक किया जा सके और अपराध में इस्तेमाल होने से रोका जा सके।

सुमित झा ने आगे बताया कि भारत सरकार का CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल भी इस प्रक्रिया में मदद करता है। नागरिक अपने गुम या चोरी हुए फोन की रिपोर्ट इस पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। यह पोर्टल चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक करने में बेहद उपयोगी है, खासकर उन मामलों में जहां फोन का उपयोग अपराध में किया जा रहा हो। इसके अलावा, उन्होंने लोगों को सेकंड हैंड मोबाइल खरीदते समय भी सतर्क रहने की सलाह दी, क्योंकि कई चोरी किए गए फोन सेकंड हैंड मार्केट में बेचे जाते हैं।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र नई दिल्ली। चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर डॉ. बीआरसी...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.