Home State Delhi NCR Delhi: दिल्ली के शालीमार बाग में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबने से दो बच्चो की मौत

Delhi: दिल्ली के शालीमार बाग में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबने से दो बच्चो की मौत

0
Delhi: दिल्ली के शालीमार बाग में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबने से दो बच्चो की मौत

Delhi: दिल्ली के शालीमार बाग में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबने से दो बच्चो की मौत

रिपोर्ट: मनमीन वालिया 

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके मे 7 सितंबर की शाम लगभग 4 बजे, हैदरपुर नहर में नहाते वक्त दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 9 साल के अनिकेत और 13 साल के कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। दोनों बच्चे झुग्गी बस्ती में रहते थे और आपस में दोस्त थे।

अनिकेत की मां का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने पिता व दो बड़े भाइयों के साथ रहता था।
कृष्ण कुमार वह अपने पिता, एक बड़े भाई, एक छोटे भाई और एक बहन के साथ रहता था।

पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त दोनों बच्चों के पिता मजदूरी के काम से बाहर गए हुए थे। नहर में नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहराई में चले गए और डूब गए।

रात करीब 10:17 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दोनों बच्चों को बी.जे.आर.एम. अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोप दिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here