Home Breaking दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 17 करोड़ की ड्रग्स बरामद की, 2 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 17 करोड़ की ड्रग्स बरामद की, 2 गिरफ्तार

0
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 17 करोड़ की ड्रग्स बरामद की, 2 गिरफ्तार

रिपोर्ट: मनमीन वालिया, नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार एक्शन मोड मे है दिल्ली पुलिस की अलग-अलग यूनिट ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार करने मे जुटी हुई है हाल ही में क्राइम ब्रांच ANTF ने 2 ड्रग सप्पलयर को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 3.5 किलो ड्रग्स बरामद की है बरामद की गई ड्रग्स की इंटरनेशनल मार्केट वैल्यू लगभग 17 करोड़ 80 लाख रुपए है

दरअसल क्राइम ब्रांच लगातार इस इंटरस्टेट ड्रग्स सिंडिकेट के पीछे लगी हुई थी हाल ही में क्राइम ब्रांच DCP संजीव यादव की टीम को इनपुट मिला की दो ड्रग सप्लायर दिल्ली के अलग-अलग इलाके में बड़ी मात्रा में ड्रग्स सप्लाई करने आने वाले हैं क्राइम ब्रांच ACP राजकुमार, इंस्पेक्टर विकास पन्नू की टीम ने रेड कर दो ड्रग्स सप्लायर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, इनके पास से 3.5 किलो स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत करोड़ो रुपए है।

फिलहाल दोनों ड्रग सप्लायर से क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है और इनके सिंडिकेट के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here