Home Breaking चलती कैब में चालक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की

चलती कैब में चालक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की

0
चलती कैब में चालक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की

रिपोर्ट: मनमीन वालिया,नई दिल्ली

मौरिस नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया!

मौरिस नगर इलाके में चलती कैब में चालक द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को मामला सामने आने पर एफआईआर दर्ज की और आरोपी चालक लोम शंकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कैब को भी जब्त कर लिया है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

22 वर्षीय पीड़िता परिवार सहित बेंगलुरु की रहने वाली है। पीड़िता का परिवार कारोबारी है। उसने कश्मीरी गेट स्थित अम्बेडकर विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लिया है। इसलिए वह दो माह पहले ही माडल टाउन इलाके में किराए के फ्लैट में रहने के लिए आई थी। पीड़िता ने बताया कि उसे सोमवार को विश्वविद्यालय पढ़ाई के लिए जाना था। चूंकि देर हो रही थी इसलिए पीड़िता ने एप से कैब बुक की। इंतजार का समय करीब दस मिनट दिखा रहा था। लेकिन कैब चालक शंकर ने उसे फोन कर बुकिंग रद्द न करने का आग्रह किया।कैब में बैठते ही बदतमीजी शुरू की पीड़िता के अनुसार कैब में बैठने तक चालक का व्यवहार शालीन था। कैब चालक ने उसे आगे की सीट पर बैठने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया और पीछे बैठ गई। पीड़िता ने बताया कि चालक को यह मालूम हो गया कि वह दक्षिण भारत की है। इसके बाद वह अश्लील हरकतें करना शुरू किया। वह पीड़िता को छूने की कोशिश करता और अश्लील टिप्पणी करता है। इसके बाद आरोपी ने अश्लील हरकत शुरू किया। पीड़िता के शोर मचाने के बाद भी कैब नहीं रोकी। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद डीयू नार्थ कैंपस में आरोपी चालक ने कैब रोकी तो पीड़िता बदहवास हालत में निकल कर भागी। कुछ दूर जाने के बाद पीड़िता ने अपने परिचितों को फोन किया। इसके बाद दोस्तों के साथ पीड़िता मौरिस नगर थाने में गई और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर चालक शंकर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में मालूम हुआ है कि 48 वर्षीय शंकर मलका गंज में रहता है। मौरिस नगर पुलिस ने फारेंसिक और क्राइम टीम ने वाहन की जांच कराकर सबूत आदि जमा कराया है। वहीं पीड़िता की काउंसलिंग आदि कराई जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here