Home State Delhi NCR Delhi Crime: दिल्ली में दबंग के रोड वीलर कुत्ते के हमले में परिवार के 6 घायल, पुलिस जांच में धीमी कार्रवाई

Delhi Crime: दिल्ली में दबंग के रोड वीलर कुत्ते के हमले में परिवार के 6 घायल, पुलिस जांच में धीमी कार्रवाई

0
Delhi Crime: दिल्ली में दबंग के रोड वीलर कुत्ते के हमले में परिवार के 6 घायल, पुलिस जांच में धीमी कार्रवाई

Delhi Crime: दिल्ली में दबंग के रोड वीलर कुत्ते के हमले में परिवार के 6 घायल, पुलिस जांच में धीमी कार्रवाई

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम इलाके के सुभाष पार्क में एक डरावनी घटना सामने आई है, जिसमें एक दबंग ने रोड वीलर नस्ल के कुत्ते के जरिए पूरे परिवार पर हमला कर दिया। हमले में परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।

पीड़ित चेतन राठौड़ ने बताया कि रविवार रात करीब 11:30 बजे उनके पिता अरविंद राठौर गली में खड़ी मोटर साइकिल को पार्किंग में लगाने गए। इस दौरान उनके घर के बाहर पड़ोसी शालू गोस्वामी अपनी बाइक पर दो साथियों के साथ बैठे थे। जब उनके पिता ने शालू से बाइक हटाने को कहा, तो वह गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद घटना और भयानक रूप ले गई।

चेतन ने आगे बताया कि जैसे ही वह अपनी कॉल के बाद नीचे आया, शालू और उसके साथी मिलकर उनके परिवार के सदस्यों पर हमला करने लगे। इसी बीच शालू का एक साथी घर गया और रोड वीलर नस्ल का कुत्ता तथा लोहे की लाठी लेकर लौट आया। तीनों ने मिलकर परिवार पर हमला किया और कुत्ते को परिवार के ऊपर छोड़ दिया। कुत्ते ने सभी को नोंच डाला, जिससे छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस पूरी घटना की शिकायत पुलिस को की गई थी, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिवार ने बताया कि पुलिस की धीमी कार्रवाई से उन्हें न्याय मिलने में देरी हो रही है और वे सुरक्षा के लिए चिंतित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here