Friday, July 24, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...
HomeCrimeDelhi Crime: महेंद्रा...

Delhi Crime: महेंद्रा पार्क में युवक पर चली थीं गोलियां, अब मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां

Delhi Crime: महेंद्रा पार्क में युवक पर चली थीं गोलियां, अब मिल रही हैं जान से मारने की धमकियां

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के महेंद्रा पार्क इलाके में 7 अगस्त को हुए हमले के बाद अब पीड़ित युवक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित माणिक उर्फ काकू अपने दोस्त निखिल सक्सेना के साथ महेंद्रा पार्क में चाऊमीन खाने गया था। तभी तीन युवक वहां आए और माणिक व निखिल पर अचानक हमला कर दिया। किसी तरह दोनों युवक जान बचाकर वहां से भागे।

हमलावर उनका पीछा करते हुए जहांगीरपुरी के DDA फ्लैट स्थित पंजाबी कैंप इलाके में एक दरगाह के पास पहुंचे और वहां माणिक पर गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि कोई गोली माणिक को नहीं लगी — गोलियां दीवार और ज़मीन पर जाकर लगीं। माणिक किसी तरह मौके से फरार होकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।

सूत्रों के मुताबिक, माणिक और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश है। साल 2022 में भी माणिक के साथ कुछ युवकों ने झगड़ा कर मारपीट की थी, जिसकी शिकायत उसने पुलिस में दर्ज कराई थी।

बताया जा रहा है कि आरोपी जहांगीरपुरी के DDA फ्लैट का रहने वाला है और उस पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब वह माणिक और उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

माणिक ने थाने से लेकर पुलिस आयुक्त तक को लिखित शिकायत दी है और अपने व परिवार की सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.