Wednesday, April 15, 2026

Creating liberating content

Ram Gopal Yadav Podcast...

Ram Gopal Yadav Podcast Controversy: एमके टॉक में चुनाव, क्रॉस वोटिंग और साजिश...

Najafgarh Fire: रोशनपुरा प्लॉट...

Najafgarh Fire: रोशनपुरा प्लॉट में भीषण आग, आसमान तक उठीं लपटें, इलाके में...

Delhi Rohini Fire: रोहिणी...

Delhi Rohini Fire: रोहिणी की झुग्गियों में भीषण आग, एक ही परिवार के...

Ek Ped Maa Ke...

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: NDMC का संडे ग्रीन मिशन बना जनआंदोलन,...
HomeCrimeDelhi Crime: दिल्ली...

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

रिपोर्ट, हेमंत कुमार।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार बनाने की एक बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग दो दर्जन असलहा और सैकड़ों की संख्या में हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी मुरादाबाद और रामपुर के रहने वाले हैं। ये तीनों दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे और मुरादाबाद में फैक्ट्री में इन्हें तैयार करते थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक व्यक्ति हथियार सप्लाई करने आ रहा है। जब उसकी तलाशी ली गई तो शुरुआत में केवल चार रिवॉल्वर बरामद हुए, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि अब तक यह गिरोह हजारों हथियार बनाकर दिल्ली और आसपास के इलाकों में सप्लाई कर चुका है।

फिलहाल इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस का मानना है कि हथियारों की अवैध सप्लाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क का सफाया कर दिया गया है। इस कार्रवाई में डीसीपी स्पेशल सेल अमित कौशिक ने जानकारी दी कि पुलिस की सतर्कता और गुप्त सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन सफल हुआ।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Ram Gopal Yadav Podcast Controversy: एमके टॉक में चुनाव, क्रॉस वोटिंग और साजिश पर सनसनीखेज दावे

Ram Gopal Yadav Podcast Controversy: एमके टॉक में चुनाव, क्रॉस वोटिंग और साजिश पर सनसनीखेज दावे रिपोर्ट: हेमंत कुमार नई दिल्ली में एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने चुनावी प्रक्रिया, राजनीतिक साजिशों और...

Najafgarh Fire: रोशनपुरा प्लॉट में भीषण आग, आसमान तक उठीं लपटें, इलाके में दहशत

Najafgarh Fire: रोशनपुरा प्लॉट में भीषण आग, आसमान तक उठीं लपटें, इलाके में दहशत राजधानी दिल्ली के दिल्ली स्थित नजफगढ़ के रोशनपुरा इलाके में एक प्लॉट में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि...

Delhi Rohini Fire: रोहिणी की झुग्गियों में भीषण आग, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Delhi Rohini Fire: रोहिणी की झुग्गियों में भीषण आग, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत रिपोर्ट: हेमंत कुमार राजधानी दिल्ली के दिल्ली स्थित रोहिणी इलाके में देर रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। करीब...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.