Monday, June 8, 2026

Creating liberating content

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया...

Rohini Crime News: रोहिणी...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत...

Delhi Crime Branch: 11...

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से...
HomeStateDelhi NCRShahdara Ramleela: श्री...

Shahdara Ramleela: श्री कन्हैया लाल यादव ने शाहदरा जिले में रामलीला सुरक्षा व्यवस्था का किया आकस्मिक निरीक्षण, मंच से जनता को किया संबोधित

Shahdara Ramleela: श्री कन्हैया लाल यादव ने शाहदरा जिले में रामलीला सुरक्षा व्यवस्था का किया आकस्मिक निरीक्षण, मंच से जनता को किया संबोधित
रिपोर्ट: आशीष कुमार
शाहदरा जिले के SHO श्री कन्हैया लाल यादव शनिवार की रात अचानक अपने क्षेत्र की रामलीला में पहुंचे। उन्होंने आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। SHO यादव ने मंचन स्थल पर मौजूद भीड़ और समिति द्वारा किए गए इंतज़ामों को देखकर संतोष व्यक्त किया।
जैसे ही SHO कन्हैया लाल यादव रामलीला स्थल पर पहुँचे, युवा आदर्श रामलीला समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें मंच पर आमंत्रित किया गया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंच से संबोधित करते हुए SHO यादव ने कहा कि यह उनकी क्षेत्र की सबसे प्रमुख और एकमात्र रामलीला है, जो वर्षों से भव्य रूप में आयोजित होती आ रही है। उन्होंने समिति द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी लीलाएँ समाज को एकता, धर्म और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करती हैं।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने आस-पास की व्यवस्था स्वयं संभालें और सतर्क रहें। SHO यादव ने कहा, “यदि हम सभी स्वयं चौकस रहें और अपने आसपास होने वाली गतिविधियों पर ध्यान दें तो पुलिस की आवश्यकता बहुत कम हो जाएगी। समाज तभी सुरक्षित रहेगा जब हर नागरिक स्वयं को जिम्मेदार समझे और ‘अपनी ही सुरक्षा का प्रहरी’ बने।”
उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र और आदर्शों को जीवन में उतारना ही असली भक्ति है। रामलीला न केवल धार्मिक आयोजन है बल्कि यह हमें जीवन जीने की शिक्षा भी देती है। SHO यादव ने दर्शकों को संदेश दिया कि वे इन लीलाओं का आनंद लेने के साथ-साथ अपने आसपास किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर नज़र रखें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।
अंत में SHO यादव ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा से ऐसी लीलाएँ सदियों से होती आ रही हैं और आगे भी होती रहेंगी। उन्होंने आयोजनकर्ताओं को बधाई दी और जनता से आह्वान किया कि वे प्रेम, भाईचारे और अनुशासन के साथ रामलीला का आनंद लें तथा समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दें।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन रिपोर्ट: आशीष कुमार शाहदरा कोर्ट परिसर में महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम के तत्वावधान में विशाल मीठे जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट: हेमंत कुमार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण कुमार ने 30 मई 2026...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली के रोहिणी जिले में अवैध शराब की सप्लाई और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.