Friday, July 24, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...
HomeBreakingCAG रिपोर्ट से...

CAG रिपोर्ट से खुली केजरीवाल के ‘शीशमहल’ की पोल, चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका

नई दिल्ली : दिल्ली में चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर का मुद्दा गर्माया हुआ है और ये मुद्दा अब CAG रिपोर्ट सामने आने के बाद और अधिक गरमा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएजी गिरीश चंद्र मुर्मु की तरफ से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते सीएम आवास को लेकर ऑडिट रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए हैं। रिपोर्ट में सीएम आवास पर तय लागत से तीन गुना अधिक रकम (33 करोड़ रुपये) खर्च करने का जिक्र है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय और आवास, 6, फ्लैग स्टाफ रोड के परिसर के रिनोवेश की लागत में वृद्धि की बात कही गई है। यह 7.91 करोड़ रुपये के प्रारंभिक अनुमान से, 2020 में 8.62 करोड़ रुपये में दिया गया। आखिर में जब इसे 2022 में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की तरफ से पूरा किया गया, तो कुल लागत 33.66 करोड़ रुपये थी।

रिपोर्ट में 96 लाख के पर्दे,39 लाख रुपये का किचन का सामान, 20 लाख का टीवी कंसोल, 18 लाख का ट्रेडमिल और जिम का सामान, 16 लाख रुपये के सिल्क के कार्पेट, दीवारों के लिए 66 लाख का मार्बल स्टोन जिसका शुरुआती खर्च 20 लाख रुपये था, का जिक्र किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार माना जा रहा है कि ये बातें तत्कालीन नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू की रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्षों में से एक हैं। रिपोर्ट के अनुसार मुर्मू ने 20 नवंबर, 2024 को पद छोड़ने से ठीक एक सप्ताह पहले इस रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए थे।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया ‘हृदय रक्षक अभियान’, युवाओं को CPR प्रशिक्षण देकर बचाई जाएंगी जिंदगियां

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान', युवाओं को CPR प्रशिक्षण देकर बचाई जाएंगी जिंदगियां गुरुग्राम, 20 जुलाई। अचानक होने वाले कार्डियक अरेस्ट (Sudden Cardiac Arrest) की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए गुरुग्राम में...

Sydney Test में जीत के साथ Border–Gavaskar Trophy की चैंपियन बनी Australia, WTC के फाइनल में पहुंचने की India की उम्मीद हुई खत्म

नई दिल्ली : Sydney Test में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने Border–Gavaskar Trophy अपने नाम कर ली है, साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया...

Noida : रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

नोएडा : दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ तेज सर्द हवाओं ने नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा में ठंड बढ़ा दी है। यहां चल रही शीतलहर लोगों को कंपकंपा रही है। रही सही कसर सोमवार से दिनभर रुक-रुककर हो रही...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.