Tuesday, July 28, 2026

Creating liberating content

Dr. BRC Medical Academy:...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक...

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...
HomeStateDelhi NCRAkhil Bharat Hindu...

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: दिल्ली की सभी विधानसभाओं और वार्डों में संगठनात्मक टीम गठन के निर्देश

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: दिल्ली की सभी विधानसभाओं और वार्डों में संगठनात्मक टीम गठन के निर्देश

रिपोर्ट: आशीष कुमार

नई दिल्ली: अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महंत विजय कृष्ण पांडेय के निर्देश पर राजधानी की सभी विधानसभाओं और सभी वार्डों में संगठनात्मक टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं।

अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा ने जानकारी दी कि दिल्ली प्रदेश के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की पहली सूची प्रदेश अध्यक्ष के लेटर पैड पर सोशल मीडिया के माध्यम से जारी कर दी गई है। इस सूची में संगठन के कुछ पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पदोन्नति दी गई है, जबकि कई पदाधिकारी अपने वर्तमान दायित्वों पर संगठन की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि संगठन की दूसरी सूची भी आगामी कुछ दिनों में जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त करना तथा कार्यकर्ताओं को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपना है, ताकि संगठन की गतिविधियां हर विधानसभा और वार्ड स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित की जा सकें।

प्रदेश अध्यक्ष महंत विजय कृष्ण पांडेय ने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब हर विधानसभा और हर वार्ड में समर्पित, निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम कार्य करे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि टीम गठन के दौरान समाजसेवा की भावना रखने वाले, संगठन के प्रति प्रतिबद्ध और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शीघ्रता से अपनी-अपनी विधानसभाओं और वार्डों में टीम गठन कर उसकी सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराएं। गठित टीमें जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने, संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने का कार्य करेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष के इस निर्णय और निर्देशों का संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है और भरोसा जताया है कि जल्द ही दिल्ली भर में टीम गठन की प्रक्रिया पूरी कर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र नई दिल्ली। चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर डॉ. बीआरसी...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.