Sunday, June 7, 2026

Creating liberating content

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया...

Rohini Crime News: रोहिणी...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत...

Delhi Crime Branch: 11...

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से...
HomeStateDelhi NCRDelhi Rohini Incident:...

Delhi Rohini Incident: पुलिस की हरसंभव कोशिश के बावजूद मेनहोल में गिरने वाले युवक की हुई मौत

Delhi Rohini Incident: पुलिस की हरसंभव कोशिश के बावजूद मेनहोल में गिरने वाले युवक की हुई मौत

रिपोर्ट: मनमीन वालिया

दिल्ली में खुले सीवर और गड्ढों का खतरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। रोहिणी के सेक्टर-32 स्थित बेगमपुर इलाके में महाशक्ति काली मंदिर के पास एक 30 वर्षीय युवक मेनहोल में गिर गया और अस्पताल ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी बिरजू कुमार के रूप में हुई, जो दिल्ली में मजदूरी करता था।

जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार शाम हुई। करीब 7:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति खुले नाले में गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और फायर सर्विस ने हरसंभव कोशिश की कि युवक को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। कई देर तक चले सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बिरजू कुमार को मेनहोल से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के समय बिरजू अपने एक दोस्त के साथ था। पूछताछ में दोस्त ने बताया कि दोनों ने दिनभर शराब पी थी और नशे की हालत में जा रहे थे। इसी दौरान बिरजू का संतुलन बिगड़ा और वह खुले नाले में गिर गया। मित्र को भी यह अहसास नहीं हुआ और जब उसे होश आया, तब तक बिरजू नाले में गिर चुका था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस सीवर में बिरजू गिरा, वह डीडीए की जमीन पर बना हुआ था। पुलिस अब यह भी देख रही है कि नाले या सीवर को खुला छोड़ने में किसकी लापरवाही रही। अधिकारी यह साफ कर चुके हैं कि घटना में पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन बावजूद इसके युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन रिपोर्ट: आशीष कुमार शाहदरा कोर्ट परिसर में महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम के तत्वावधान में विशाल मीठे जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट: हेमंत कुमार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण कुमार ने 30 मई 2026...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली के रोहिणी जिले में अवैध शराब की सप्लाई और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.