Home Crime Noida Valentine’s Day Tragedy: कार में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, दोनों को लगी गोली

Noida Valentine’s Day Tragedy: कार में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, दोनों को लगी गोली

0
Noida Valentine’s Day Tragedy: कार में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, दोनों को लगी गोली

Noida Valentine’s Day Tragedy: कार में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, दोनों को लगी गोली

रिपोर्ट: मनमीन वालिया

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया। सेक्टर-107 के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोनों शव कार की आगे की सीट पर खून से लथपथ हालत में पड़े थे और दोनों को गोली लगी थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कार लंबे समय से सड़क किनारे खड़ी थी। जब एक राहगीर ने कार के अंदर झांककर देखा तो उसने आगे की सीट पर युवक और युवती को खून में लथपथ पाया। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार का दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतक युवक की पहचान सुमित के रूप में हुई, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला था। मृतक युवती रेखा नोएडा के सेक्टर-58 की निवासी थी।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि दोनों कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या थी या आत्महत्या। पुलिस अब दोनों के सोशल मीडिया और मोबाइल फोन की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here