Saturday, April 4, 2026

Creating liberating content

Delhi Crime Branch Action:...

Delhi Crime Branch Action: प्रशांत विहार केस में घोषित अपराधी सनी उर्फ नागिन...

Delhi Hanuman Janmotsav: हनुमान...

Delhi Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबी राजधानी, शोभायात्रा, भंडारे और...

दिल्ली निगम चुनाव: राष्ट्रवादी...

दिल्ली निगम चुनाव: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 250 सीटों पर उतरेगी, अनिल कुमार शुक्ला...

WDFC Trial Run Success:...

WDFC Trial Run Success: जेएनपीटी-वैतरणा खंड पर सफल ट्रायल रन, मालगाड़ियों की रफ्तार...
HomeCrimeBawana Murder Case:...

Bawana Murder Case: प्लास्टिक कारोबारी हत्याकांड में एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार

Bawana Murder Case: प्लास्टिक कारोबारी हत्याकांड में एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: मनमीन वालिया

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक कारोबारी की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में आउटर नॉर्थ जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को दबोच लिया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 9 फरवरी को बवाना थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में प्लास्टिक कारोबारी वैभव गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वैभव गांधी की उसी क्षेत्र में फैक्ट्री थी और फैक्ट्री के पास ही उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और व्यापारियों में भय का माहौल बन गया था।

जांच के दौरान सामने आया कि इस हत्याकांड की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी। दावा किया गया था कि रंगदारी न देने के कारण कारोबारी की हत्या की गई। इस पोस्ट के सामने आने के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश और दहशत दोनों बढ़ गए थे।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया और तकनीकी सर्विलांस तथा मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। बीती रात एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध को घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में दो गोलियां लगीं और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और इस वारदात की साजिश से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद इलाके के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि रंगदारी और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

 

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Delhi Crime Branch Action: प्रशांत विहार केस में घोषित अपराधी सनी उर्फ नागिन गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में था वांटेड

Delhi Crime Branch Action: प्रशांत विहार केस में घोषित अपराधी सनी उर्फ नागिन गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में था वांटेड रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के एक पुराने...

Delhi Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबी राजधानी, शोभायात्रा, भंडारे और सुंदरकांड से गूंजा पूरा शहर

Delhi Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबी राजधानी, शोभायात्रा, भंडारे और सुंदरकांड से गूंजा पूरा शहर रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली में श्री हनुमान जन्मोत्सव इस बार बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। राजधानी के हर...

दिल्ली निगम चुनाव: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 250 सीटों पर उतरेगी, अनिल कुमार शुक्ला बने संगठन की ताकत

दिल्ली निगम चुनाव: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 250 सीटों पर उतरेगी, अनिल कुमार शुक्ला बने संगठन की ताकत नई दिल्ली। राजधानी में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.