Home State Delhi NCR अंतरिम जमानत खारिज होने के बाद फरार हुआ पंजाबी बाग का व्यवसायी रविंद्र जैन

अंतरिम जमानत खारिज होने के बाद फरार हुआ पंजाबी बाग का व्यवसायी रविंद्र जैन

0
अंतरिम जमानत खारिज होने के बाद फरार हुआ पंजाबी बाग का व्यवसायी रविंद्र जैन
अंतरिम जमानत खारिज होने के बाद फरार हुआ पंजाबी बाग का व्यवसायी रविंद्र जैन

अंतरिम जमानत खारिज होने के बाद फरार हुआ पंजाबी बाग का व्यवसायी रविंद्र जैन

बीस करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोपी है व्यवसायी

नगर संवाददाता

नई दिल्ली।। शेयर मार्किट में कमाई के नाम पर लोगों को लग•ाग बीस करोड़ से ज्यादा का चूना लगाने वाले पूर्वी पंजाबी बाग के रोड नंबर 32 पर रहने वाला व्यवसायी रविंद्र जैन अंतरिम जमानत लगातार खारिज होने के बाद फरार चल रहा है, जबकि शिकायतकर्ता लगातार कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को कानूनी कटघरे में लाने की जुगत में लगे हैं। मामले के पीड़ितों ने बताया कि ठगी का आरोपी रविन्द्र जैन लगातार अंतरिम जमानत पाने की कोशिश में जुटा है, लेकिन नाकाम रहने पर अब घरसे फरार हो गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्वी पंजाबी बाग में रहने वाले शेयर ब्रोकर का काम करने वाले सिल्वर व्यवसायी रविंद्र जैन ने लॉकडाउन के बाद शेयर मार्केट और ज्वेलरी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर पीड़ितों को अपने साथ जोड़ा था, जहां निवेश कर ज्यादा कमाई करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी जा रही थी। जब इसमें बहुत से निवेशक जुड़ गए और एक मोटी रकम इकट्ठा हो गई तो संचालक रविंद्र जैन ने किसी के •ाी पैसे देने से इंकार कर दिया।

थक-हारकर पीड़ितों ने इस बाबत पंजाबी बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें ठग रविंद्र जैन उनकी पत्नी रीना जैन और पुत्र चिराग जैन पर इस ठगी में शामिल होने का आरोप लगाया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निवेश के नाम पर रविंद्र जैन और उसके परिवार ने लग•ाग 20 करोड रुपए से ज्यादा का चूना निवेशकों को लगाया है, जो अब कानूनी प्रक्रिया से इस ठग को सलाखों के पीछे पहुंचाने और अपनी रकम पाने की कोशिश में जुटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here