Home State Delhi NCR Taranjit Singh Sandhu: संधू का अनुभवी मार्गदर्शन दिल्ली के विकास की नई इबारत लिखेगा: खंडेलवाल

Taranjit Singh Sandhu: संधू का अनुभवी मार्गदर्शन दिल्ली के विकास की नई इबारत लिखेगा: खंडेलवाल

0
Taranjit Singh Sandhu: संधू का अनुभवी मार्गदर्शन दिल्ली के विकास की नई इबारत लिखेगा: खंडेलवाल

Taranjit Singh Sandhu: संधू का अनुभवी मार्गदर्शन दिल्ली के विकास की नई इबारत लिखेगा: खंडेलवाल

रिपोर्ट, हेमंत कुमार।

चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने श्री तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। श्री खंडेलवाल ने कहा कि श्री संधू एक अनुभवी, सक्षम और दूरदर्शी प्रशासक हैं, जिन्होंने अपने लंबे प्रशासनिक और कूटनीतिक अनुभव से देश की सेवा की है। उनके पास नीतिगत समझ, प्रशासनिक दक्षता और वैश्विक दृष्टिकोण का समन्वय है, जो दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण महानगर के सुशासन और समग्र विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

सांसद खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली न केवल देश की राजधानी है, बल्कि व्यापार, उद्यमिता, संस्कृति और वैश्विक संपर्क का प्रमुख केंद्र भी है। ऐसे में श्री संधू का अनुभव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नेतृत्व निश्चित रूप से शहर के बुनियादी ढांचे के विकास, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार, निवेश प्रोत्साहन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि श्री संधू के मार्गदर्शन में दिल्ली सुव्यवस्थित प्रशासन, बेहतर नागरिक सेवाओं और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगी।

सांसद खंडेलवाल ने दिल्ली के निवर्तमान उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में दिल्ली के विकास, प्रशासनिक सुधार और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए, जिनका लाभ दिल्लीवासियों को लंबे समय तक मिलेगा।

साथ ही, श्री खंडेलवाल ने श्री सक्सेना को लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ दी और विश्वास जताया कि वे अपने अनुभव और नेतृत्व से लद्दाख के विकास और सुशासन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here