Tuesday, July 28, 2026

Creating liberating content

Dr. BRC Medical Academy:...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक...

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...
HomeStateDelhi NCRAjeet Madhavrao Gopchade:...

Ajeet Madhavrao Gopchade: LPG की अफवाहों पर Ajeet Madhavrao Gopchade ने अरविंद केजरीवाल को किया तगड़ा पलटवार

Ajeet Madhavrao Gopchade: LPG की अफवाहों पर Ajeet Madhavrao Gopchade ने अरविंद केजरीवाल को किया तगड़ा पलटवार

रिपोर्ट हेमंत कुमार।

नई दिल्ली। पुष्प विहार साकेत में आयोजित एक एंटी-ड्रग अवेयरनेस प्रोग्राम के दौरान राज्यसभा सांसद Ajeet Madhavrao Gopchade ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। सांसद ने LPG शॉर्टेज के संबंध में केजरीवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश आत्मनिर्भर हो चुका है और अफवाहें फैलाना बंद किया जाना चाहिए।

इस कार्यक्रम का आयोजन पुष्प विहार स्थित सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग और MY Bharat, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों ने नशा मुक्त भारत के संदेश के साथ जागरूकता संकल्प लिया। सांसद Ajeet Madhavrao Gopchade ने साकेत थाने के SHO दिनेश मुद्गल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस ने नशे के जड़ से सफाया किया है और अगर हर थाना इसी तरह काम करेगा तो नशा अपने आप खत्म हो जाएगा। कार्यक्रम में दक्षिण दिल्ली के एडीएम सुधाकर और नशा मुक्त भारत अभियान में योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में LPG की शॉर्टेज का हवाला देते हुए देश की स्थिति को गंभीर बताया। मुझे उन्हें यह बताना है कि ऐसी अफवाहें बंद करनी चाहिए। अपने घर को संभाले, शीशे के घर में रहकर दूसरों पर पत्थर न उछाले। देश पूरी तरह आत्मनिर्भर हो चुका है। हम स्वदेशी विकल्पों का निर्माण कर रहे हैं और किसी पर निर्भर नहीं हैं। अरविंद जी को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए स्वदेशी जागरण और विकल्प खोजने के संदेश से सीख लेनी चाहिए और देशहित में बात करनी चाहिए।”

इस अवसर पर सांसद ने छात्रों और स्थानीय समुदाय को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और शिक्षकों ने नशे के खिलाफ अपने संकल्पों का सामूहिक प्रदर्शन किया।

राज्यसभा सांसद Ajeet Madhavrao Gopchade और कार्यक्रम आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में बदलाव लाने और युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र नई दिल्ली। चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर डॉ. बीआरसी...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.