Saturday, July 25, 2026

Creating liberating content

Dr. BRC Medical Academy:...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक...

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...
HomeCrimeDelhi Uber Bike...

Delhi Uber Bike Harassment Case: दिल्ली में उबर बाइक राइड के दौरान महिला से छेड़छाड़, शोर मचाने पर चालक फरार

Delhi Uber Bike Harassment Case: दिल्ली में उबर बाइक राइड के दौरान महिला से छेड़छाड़, शोर मचाने पर चालक फरार

रिपोर्ट: मनमीन वालिया

दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर मामला सामने आया है। वीरवार दोपहर को रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा स्थित एमपी ब्लॉक मार्केट जाने के लिए बुक की गई उबर बाइक में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने की घटना हुई। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, 12 मार्च की दोपहर लगभग 1:28 बजे महिला ने उबर ऐप के जरिए बाइक बुक की। ऐप पर चालक का नाम सचिन दर्ज था। महिला ने बताया कि बाइक पर बैठने के कुछ ही मिनटों में चालक उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। आरोपी ने लगातार महिला को गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो चालक ने बाइक को तेज रफ्तार से चलाना शुरू कर दिया और अचानक ब्रेक लगाने लगा, जिससे महिला डर गई।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने बाइक रोकने की कोशिश की तो चालक ने उसे पीछे से पकड़ लिया और शारीरिक छेड़छाड़ की। इसके साथ ही आरोपी ने महिला को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि चालक उसे बताए गए रास्ते से हटाकर दूसरी दिशा में ले जाने लगा, जिससे वह और अधिक डर गई। डरी हुई महिला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और चलती बाइक से कूदने की चेतावनी दी। इसके बाद आरोपी महिला को पीतमपुरा के एफ-यू ब्लॉक स्थित सर्वोदय विद्यालय के बाहर छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया।

पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। इस घटना ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

 

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र नई दिल्ली। चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर डॉ. बीआरसी...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.