Saturday, July 25, 2026

Creating liberating content

Dr. BRC Medical Academy:...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक...

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...
HomeCrimeDelhi Crime: सुखबीर...

Delhi Crime: सुखबीर नगर और रामा विहार में LPG सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार

Delhi Crime: सुखबीर नगर और रामा विहार में LPG सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सुखबीर नगर, कराला, कंझावला और रोहिणी क्षेत्रों में अवैध LPG सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाज़ारी का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में 50 LPG सिलेंडर, एक TATA ACE वाहन और एक तौल मशीन बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो आरोपियों कुंवर पाल (55) और उसके बेटे पंकज पाल (21) को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच NR-1 की टीम ने रामाविहार इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की। टीम में इंस्पेक्टर पुखराज सिंह, SI निरंजन सिंह, W/SI खुशबू, ASI प्रदीप, HC विक्रांत, HC पवन, HC हरजीत, HC मुकेश, HC सचिन और कांस्टेबल मनोज शामिल थे। ऑपरेशन की देखरेख ACP अशोक शर्मा और DCP पंकज कुमार ने की।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि कुंवर पाल एक अधिकृत LPG डिलीवरी कर्मचारी है, जो रोज़ाना एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त करता था। वह अपने दैनिक वितरण लक्ष्य को पूरा न करके सिलेंडरों को रामा विहार में अपने परिसर में जमा करता और अवैध रीफिलिंग कर उन्हें खुले बाजार में बेचता था। इस प्रक्रिया में अवैध उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता था।

बरामद सामान में 29 भरे हुए और 21 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा, अवैध गैस परिवहन के लिए प्रयुक्त TATA ACE वाहन और तौल मशीन भी पुलिस ने जब्त की।

आरोपी कुंवर पाल मूल रूप से UP के हरदोई जिले के निवासी हैं और Indane LPG एजेंसी के अधिकृत डिलीवरी मैन हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके बेटे पंकज पाल ने भी अपने पिता के साथ मिलकर इस अवैध धंधे में भाग लिया। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस पूरे मामले में अन्य संभावित सहयोगियों की पहचान कर रही है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र नई दिल्ली। चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर डॉ. बीआरसी...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.