Home State Delhi NCR Private School Fees Controversy: स्कूल किताबों में मनमानी, अभिभावकों से वसूले जा रहे मुंहमांगे पैसे – परमजीत सिंह पम्मा

Private School Fees Controversy: स्कूल किताबों में मनमानी, अभिभावकों से वसूले जा रहे मुंहमांगे पैसे – परमजीत सिंह पम्मा

0
Private School Fees Controversy: स्कूल किताबों में मनमानी, अभिभावकों से वसूले जा रहे मुंहमांगे पैसे – परमजीत सिंह पम्मा

Private School Fees Controversy: स्कूल किताबों में मनमानी, अभिभावकों से वसूले जा रहे मुंहमांगे पैसे – परमजीत सिंह पम्मा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की कार्यप्रणाली को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन किताबों और ड्रेस के नाम पर अभिभावकों से मनमाने दाम वसूल रहा है।

पम्मा का कहना है कि जिन किताबों का पूरा सेट बाजार में करीब 3000 रुपये में उपलब्ध है, वही सेट स्कूलों के जरिए 8000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्कूल अभिभावकों पर दबाव बनाते हैं कि वे किताबें केवल स्कूल द्वारा तय विक्रेताओं से ही खरीदें और बाहर से खरीदने की अनुमति नहीं दी जाती।

इस मुद्दे पर नेशनल अकाली दल सोशल विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मीत कौर बिंद्रा और एजुकेशन विंग की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रिदम चढ़ा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे “शिक्षा के नाम पर खुली लूट” बताया और कहा कि यह प्रथा मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।

नेताओं ने सरकार और शिक्षा विभाग से इस पूरे मामले की जांच कराने और दोषी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी अभिभावकों के हित में सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

परमजीत सिंह पम्मा ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे एकजुट होकर इस मनमानी के खिलाफ आवाज उठाएं, ताकि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here