Monday, June 15, 2026

Creating liberating content

GB Pant Hospital Union...

GB Pant Hospital Union Election 2026: नरेश कुमार बने अध्यक्ष, नितिन कुमार महासचिव...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया...

Rohini Crime News: रोहिणी...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत...
HomeStateDelhi NCRPitt Siyapa Press...

Pitt Siyapa Press Conference: नई दिल्ली में फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट छाया

Pitt Siyapa Press Conference: नई दिल्ली में फिल्म का अनोखा कॉन्सेप्ट छाया

रिपोर्ट हेमंत कुमार।

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: पंजाबी सिनेमा में एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ बेहद अलग और ताज़ा पेश होने जा रहा है। आगामी कॉमेडी फिल्म “पिट्ट सियापा” का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है। इसी उत्साह को आगे बढ़ाते हुए राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल द ललित में फिल्म की भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां मीडिया प्रतिनिधियों, फिल्म जगत से जुड़े लोगों और कई मेहमानों की खास मौजूदगी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट सोनम बाजवा और परमवीर सिंह चीमा ने शिरकत की और फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

सोनम बाजवा ने बातचीत में कहा कि “पिट्ट सियापा” की कहानी बेहद अलग और मनोरंजक है, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ इमोशन और ड्रामा का भी बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यह फिल्म दर्शकों के लिए एक पारिवारिक मनोरंजन का पूरा पैकेज साबित होगी, जिसे हर उम्र का दर्शक परिवार के साथ बैठकर एंजॉय कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कॉमेडी फिल्मों में काम करना हमेशा पसंद रहा है और यह फिल्म उनके लिए एक खास अनुभव है क्योंकि इसमें उनका किरदार भी काफी अलग अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है।
वहीं परमवीर सिंह चीमा ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सोनम बाजवा जैसी सुपरस्टार के साथ पहली पंजाबी फिल्म करना उनके लिए बेहद गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सोनम की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से वे हमेशा प्रभावित रहे हैं और उनके साथ काम करना उनके करियर का एक यादगार पल है।

फिल्म का टीज़र रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। “पिट्ट सियापा” की कहानी एक अनोखे और हटकर कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जहां कहानी की शुरुआत एक फ्यूनरल बिज़नेस से होती है और धीरे-धीरे यह एक मजेदार लव स्टोरी, कन्फ्यूजन और कई अप्रत्याशित ट्विस्ट्स में बदल जाती है। यही अनोखी कहानी इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाती है और दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
फिल्म के निर्माता पंकज गुप्ता, संदीप वासवानी, सूर्या गुप्ता, योगेश राहर और केवल गर्ग ने भी इस मौके पर फिल्म को लेकर अपनी खुशी और उम्मीदें साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म कॉमेडी, इमोशन और ड्रामा का एक बेहतरीन संतुलन पेश करेगी, जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगा।
“पिट्ट सियापा” एक हल्की-फुल्की पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें पंजाबी हास्य का तड़का और मनोरंजन का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्माण मूवी टनल प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है और इसे एक बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है। अब देखना यह होगा कि अपने अनोखे कॉन्सेप्ट, दमदार कॉमेडी और स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है और दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाती है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

GB Pant Hospital Union Election 2026: नरेश कुमार बने अध्यक्ष, नितिन कुमार महासचिव निर्वाचित, भारी मतों से दर्ज की जीत

GB Pant Hospital Union Election 2026: नरेश कुमार बने अध्यक्ष, नितिन कुमार महासचिव निर्वाचित, भारी मतों से दर्ज की जीत नई दिल्ली के प्रतिष्ठित जी.बी. पंत अस्पताल में कर्मचारी यूनियन 3103 के द्विवार्षिक चुनाव 2026-28 का परिणाम घोषित कर दिया...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन रिपोर्ट: आशीष कुमार शाहदरा कोर्ट परिसर में महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम के तत्वावधान में विशाल मीठे जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट: हेमंत कुमार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण कुमार ने 30 मई 2026...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.