Saturday, July 25, 2026

Creating liberating content

Dr. BRC Medical Academy:...

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक...

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...
HomeStateDelhi NCRNEET Exam Cancel:...

NEET Exam Cancel: पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने से छात्र परेशान, घर छोड़कर चला गया डॉक्टर दंपति का बेटा

NEET Exam Cancel: पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने से छात्र परेशान, घर छोड़कर चला गया डॉक्टर दंपति का बेटा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

देशभर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद लाखों छात्रों में भारी निराशा और गुस्सा देखने को मिल रहा है। पेपर लीक विवाद के चलते परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों और अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली के महारानी बाग इलाके में रहने वाला एक छात्र इस फैसले से इतना परेशान हो गया कि वह घर छोड़कर चला गया। करीब 10 घंटे बाद डॉक्टर दंपति ने अपने बेटे को खोज निकाला, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार आर्यन सब्बरवाल, जो बाराखंबा रोड स्थित मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल का छात्र है, पिछले दो वर्षों से NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आर्यन का कहना है कि उसने दिन-रात मेहनत करके परीक्षा दी थी और रिजल्ट का इंतजार कर रहा था, लेकिन अचानक पेपर लीक की खबर आने और परीक्षा रद्द होने से वह पूरी तरह टूट गया।

आर्यन ने बताया कि इस बार उसे उम्मीद थी कि अच्छे नंबर आने पर दिल्ली के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है, लेकिन अब परीक्षा दोबारा होने पर प्रतिस्पर्धा और कठिन हो जाएगी। उसने कहा कि लगातार पेपर लीक होने की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार को NEET जैसी बड़ी परीक्षाओं को पूरी तरह ऑनलाइन करने पर विचार करना चाहिए।

परिवार के मुताबिक आर्यन मानसिक रूप से काफी तनाव में था और इसी तनाव के चलते वह बिना बताए घर से निकल गया। जब कई घंटों तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार घबरा गया। आर्यन के माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं और परिवार में करीब 170 डॉक्टर बताए जा रहे हैं। बेटे के अचानक गायब होने से पूरे परिवार में चिंता का माहौल बन गया। करीब 10 घंटे की तलाश के बाद परिवार ने आर्यन को खोज निकाला, जिसके बाद सभी ने राहत महसूस की।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि लगातार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाएं छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर कितना गंभीर असर डाल रही हैं। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि सरकार को परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाना चाहिए ताकि मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य खतरे में न पड़े।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र

Dr. BRC Medical Academy: पुस्तक ‘स्टेथोस्कोप – क्या यह सिक्के उछालने से अधिक सटीक है?’ का विमोचन, दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र नई दिल्ली। चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर डॉ. बीआरसी...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.