Home State Delhi NCR Delhi: रोहिणी में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, एडिशनल डीसीपी रहे मौजूद

Delhi: रोहिणी में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, एडिशनल डीसीपी रहे मौजूद

0
Delhi: रोहिणी में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, एडिशनल डीसीपी रहे मौजूद

Delhi: रोहिणी में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, एडिशनल डीसीपी रहे मौजूद

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी कड़ी में मंगलवार रात रोहिणी के सेक्टर 24 में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के एडिशनल डीसीपी विष्णु कुमार खुद मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।

अभियान के तहत बेगमपुर थाना पुलिस ने बैरिकेड लगाकर वाहनों की चेकिंग की। एडिशनल डीसीपी के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। पुलिस ने इलाके के नागरिकों को सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया और कहा कि यह अभियान नियमित गश्त का हिस्सा है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त के निर्देश पर राजधानी के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी इन अभियानों की निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस का यह प्रयास राजधानी की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here