Haridwar: हरिद्वार में तीन दिवसीय ‘पढ़ाई भी, पोषण भी’ कार्यक्रम संपन्न
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
हरिद्वार, 11 मार्च – आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय ‘पढ़ाई भी, पोषण भी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान की उपनिदेशक वंदना शर्मा और हरिद्वार की डीपीओ सुलेखा सहगल ने कार्यकर्ताओं को बच्चों की शिक्षा और पोषण से जुड़े आवश्यक विषयों पर प्रशिक्षित किया।
वंदना शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। प्रशिक्षण के तहत 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उत्तराखंड सरकार द्वारा आधारशिला और नवचेतना मॉड्यूल भी कार्यकर्ताओं को प्रदान किए गए।
डीपीओ सुलेखा सहगल ने बताया कि प्रशिक्षण को तीन चरणों में बांटा गया – पहले दिन पढ़ाई, दूसरे दिन पोषण और तीसरे दिन दोनों के समावेश की जानकारी दी गई। साथ ही, पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से भी सशक्त किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सीडीपीओ संदीप कुमार, सुपरवाइजर ऋचा शर्मा, महिमा नटराजन, मनोज कुमार समेत कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
https://youtu.be/8AN4jwH9lMs