Wednesday, March 11, 2026

Creating liberating content

Jagadguru Shankaracharya: जगद्गुरु शंकराचार्य...

Jagadguru Shankaracharya: जगद्गुरु शंकराचार्य ने लखनऊ में फूँका 'गविष्ठि' का बिगुल, 3 मई...

Ajeet Madhavrao Gopchade: LPG...

Ajeet Madhavrao Gopchade: LPG की अफवाहों पर Ajeet Madhavrao Gopchade ने अरविंद केजरीवाल...

NRI Contributions: NRI भारतीय...

NRI Contributions: NRI भारतीय संस्कृति के सच्चे एम्बेसडर: BJP के प्रत्यूष कंठ BJP के...

Delhi Crime: मालवीय नगर...

Delhi Crime: मालवीय नगर पार्क में छेड़छाड़ विरोध पर मणिपुरी महिला से मारपीट,...
HomeStateDelhi NCRDelhi: रोहिणी में...

Delhi: रोहिणी में ट्रैफिक पुलिस का सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

Delhi: रोहिणी में ट्रैफिक पुलिस का सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के रोहिणी इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया। रोहिणी सेक्टर-16 स्थित शहीद सुखदेव कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल सीपी अजय चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना था।

दिल्ली में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में हजारों लोग अपनी जान गंवाते हैं। ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन द्वारा समय-समय पर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, ताकि वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं से बच सकें। इसी कड़ी में रोहिणी में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों ने सड़क सुरक्षा पर एक नाट्य प्रस्तुति दी, जिसमें ट्रैफिक नियमों के महत्व को रेखांकित किया गया। इस दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चालान और यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले खतरों के बारे में भी बताया। स्पेशल सीपी अजय चौधरी ने कहा कि “इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बेहद जरूरी हैं।”
गौरतलब है कि दिल्ली में हर साल हजारों लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं, जिनमें से अधिकांश पुरुष होते हैं। इस चुनौती से निपटने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार इस तरह के जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाता है, ताकि लोग नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आए।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Jagadguru Shankaracharya: जगद्गुरु शंकराचार्य ने लखनऊ में फूँका ‘गविष्ठि’ का बिगुल, 3 मई से उत्तर प्रदेश में गौ-युद्ध यात्रा शुरू होगी

Jagadguru Shankaracharya: जगद्गुरु शंकराचार्य ने लखनऊ में फूँका 'गविष्ठि' का बिगुल, 3 मई से उत्तर प्रदेश में गौ-युद्ध यात्रा शुरू होगी रिपोर्ट: आशीष कुमार लखनऊ। "धर्म जहाँ पालन करने से बढ़ता है, वहीं अधर्म केवल सह लेने से बढ़ जाता है।"...

Ajeet Madhavrao Gopchade: LPG की अफवाहों पर Ajeet Madhavrao Gopchade ने अरविंद केजरीवाल को किया तगड़ा पलटवार

Ajeet Madhavrao Gopchade: LPG की अफवाहों पर Ajeet Madhavrao Gopchade ने अरविंद केजरीवाल को किया तगड़ा पलटवार रिपोर्ट हेमंत कुमार। नई दिल्ली। पुष्प विहार साकेत में आयोजित एक एंटी-ड्रग अवेयरनेस प्रोग्राम के दौरान राज्यसभा सांसद Ajeet Madhavrao Gopchade ने दिल्ली के...

NRI Contributions: NRI भारतीय संस्कृति के सच्चे एम्बेसडर: BJP के प्रत्यूष कंठ

NRI Contributions: NRI भारतीय संस्कृति के सच्चे एम्बेसडर: BJP के प्रत्यूष कंठ BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्यूष कंठ ने सोमवार को कहा कि NRI भारतीय संस्कृति के सच्चे एम्बेसडर हैं और विकसित भारत@2047 को हासिल करने में इनकी अहम भूमिका...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.