Home State Delhi NCR Badrpur Building Collapse: दिल्ली के बदरपुर में बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप, फायर और पुलिस टीमें राहत कार्य में जुटी

Badrpur Building Collapse: दिल्ली के बदरपुर में बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप, फायर और पुलिस टीमें राहत कार्य में जुटी

0
Badrpur Building Collapse: दिल्ली के बदरपुर में बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप, फायर और पुलिस टीमें राहत कार्य में जुटी

Badrpur Building Collapse: दिल्ली के बदरपुर में बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप, फायर और पुलिस टीमें राहत कार्य में जुटी

रिपोर्ट, हेमंत कुमार।

दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक बिल्डिंग गिरने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मथुरा रोड के सर्विस रोड पर यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव तथा सुरक्षा कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन राहत कार्य जारी है और आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।

मौके पर बाइट के सरवन लाल मीना, फायर ऑफिसर और गिरीश बंसल, बीएसईएस ऑफिसर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि बचाव कार्य पूरी तेजी और सावधानी के साथ किया जा रहा है। इस वजह से मथुरा रोड और सर्विस रोड पर भारी ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है। प्रशासन ने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है, लेकिन फायर और पुलिस टीम बिल्डिंग के मलबे में फंसे किसी भी व्यक्ति को निकालने के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्थानीय लोग और राहगीर भी घटना स्थल पर इकट्ठा हैं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

बदरपुर इलाके में यह हादसा सुरक्षा और इमारतों की स्थिति पर सवाल खड़े करता है। प्रशासन ने कहा है कि पूरी स्थिति का आकलन किया जाएगा और आगे किसी भी जोखिम को रोकने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here