Sunday, February 15, 2026

Creating liberating content

Rohini Murder Case: रोहिणी...

Rohini Murder Case: रोहिणी में साहिल की गोली मारकर हत्या, गोगी–टिल्लू गैंगवार की...

Noida Valentine’s Day Tragedy:...

Noida Valentine’s Day Tragedy: कार में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, दोनों को लगी...

Jhansi-Kanpur Highway Accident: जालौन...

Jhansi-Kanpur Highway Accident: जालौन में ट्रक में घुसी XUV कार, चालक की जिंदा...

Delhi Police Book Bank...

Delhi Police Book Bank Initiative: पश्चिमी दिल्ली पुलिस की अनोखी पहल, “बुक बैंक...
HomeCrimeBawana Murder Case:...

Bawana Murder Case: प्लास्टिक कारोबारी हत्याकांड में एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार

Bawana Murder Case: प्लास्टिक कारोबारी हत्याकांड में एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: मनमीन वालिया

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक कारोबारी की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में आउटर नॉर्थ जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को दबोच लिया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 9 फरवरी को बवाना थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में प्लास्टिक कारोबारी वैभव गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वैभव गांधी की उसी क्षेत्र में फैक्ट्री थी और फैक्ट्री के पास ही उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और व्यापारियों में भय का माहौल बन गया था।

जांच के दौरान सामने आया कि इस हत्याकांड की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी। दावा किया गया था कि रंगदारी न देने के कारण कारोबारी की हत्या की गई। इस पोस्ट के सामने आने के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश और दहशत दोनों बढ़ गए थे।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया और तकनीकी सर्विलांस तथा मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। बीती रात एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्ध को घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में दो गोलियां लगीं और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और इस वारदात की साजिश से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस कार्रवाई के बाद इलाके के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि रंगदारी और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

 

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Rohini Murder Case: रोहिणी में साहिल की गोली मारकर हत्या, गोगी–टिल्लू गैंगवार की आशंका

Rohini Murder Case: रोहिणी में साहिल की गोली मारकर हत्या, गोगी–टिल्लू गैंगवार की आशंका रिपोर्ट: मनमीन वालिया दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब साहिल नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी...

Noida Valentine’s Day Tragedy: कार में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, दोनों को लगी गोली

Noida Valentine’s Day Tragedy: कार में मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, दोनों को लगी गोली रिपोर्ट: मनमीन वालिया उत्तर प्रदेश के नोएडा में 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया। सेक्टर-107 के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में...

Jhansi-Kanpur Highway Accident: जालौन में ट्रक में घुसी XUV कार, चालक की जिंदा जलकर हुई मौत

Jhansi-Kanpur Highway Accident: जालौन में ट्रक में घुसी XUV कार, चालक की जिंदा जलकर हुई मौत रिपोर्ट: अभय द्विवेदी झांसी–कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मौखरी होटल के पास ओवरब्रिज के...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.