Sunday, March 8, 2026

Creating liberating content

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में...

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में 250 आदिवासियों ने पुन, अपनाया हिंदू धर्म, विश्व कल्याण...

Amritpal Singh Arrested: पंजाब...

Amritpal Singh Arrested: पंजाब का टॉप मोस्ट वांटेड गैंगस्टर यूक्रेन बॉर्डर पर हिरासत...

Charak Movie Review: चरक,...

मूवी रिव्यू *चरक: समाज की कुरीतियों पर सवाल उठाती एक साहसी फिल्म रेटिंग: 4 स्टार बॉक्स...

Taranjit Singh Sandhu: संधू...

Taranjit Singh Sandhu: संधू का अनुभवी मार्गदर्शन दिल्ली के विकास की नई इबारत...
HomeBreakingCM Yogi के...

CM Yogi के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे से सियासी तस्वीर बदलने में जुटी BJP, विपक्ष की बढ़ी बेचैनी

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra Uttar Pradesh) में वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा दिया था। उस समय ऐसा लगता था कि सीएम योगी ने ये नारा देकर विरोधियों (Opposition) को बड़ा मौका दे दिया है और बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी है, लेकिन यही नारा अब बीजेपी के लिए चुनावी नारा बन गया है। जिस हार्डकोर हिंदुत्व (Hardcore Hindutava) की राजनीती CM योगी करते हैं, उसे अब महाराष्ट्र (Maharashtra) और झारखण्ड (Jharkhand) में होनेवाले विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) में बीजेपी (BJP) इस नारे के सहारे जमकर भुना रही है।

झारखंड में इन दिनों बांग्लादेशियों की घुसपैठ (infiltration of bangladeshis) का मुद्दा छाया हुआ है। इस मुद्दे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि विपक्ष के नेता इस पर खुलकर बोलते हुए नजर नहीं आते हैं। वहीं, बीजेपी का आरोप है कि बांग्लादेशी घुसपैठ की वजह से झारखंड के कई इलाकों में डेमोग्राफी तक बदल गई है और सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए परेशानी पैदा हो रही है। बता दें कि झारखंड के कई इलाकों में हालिया कुछ महीनों में सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला है और यही वजह है कि योगी का ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा जनता के दिलो-दिमाग में उतरता जा रहा है।

आखिर योगी आदित्यनाथ ने नारे से विपक्ष में हलचल क्यों मची है? इसका सीधा सा जवाब हरियाणा में हाल ही में संपन्न हुआ विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) हो सकता है। योगी के इस नारे ने हरियाणा में निश्चित तौर पर हलचल मचाई थी और बीजेपी को एक हारी हुई बाजी जीतने में अपना योगदान दिया था। जब योगी ने झारखंड की अपनी हालिया चुनावी सभाओं में सोरेन की सरकार के करप्शन, माफिया को संरक्षण, लव जिहाद, लैंड जिहाद और बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया तो जनता ने उनका समर्थन किया। लेकिन इन सभाओं में सबसे ज्यादा तालियां ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे पर बजीं। सियासी जानकारों का मानना है कि इस नारे पर लोगों का रिएक्शन देखकर ही विपक्ष में हलचल मची है।

योगी का ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में भी खूब छाया हुआ है। बीजेपी के तमाम नेता ‘बंटोगे तो कटोगे’ का नारा लगा रहे हैं और लोगों से एकजुट रहकर वोट करने को कह रहे हैं। बीजेपी के नेताओं को लगता है कि मुसलमान तो एकमुश्त होकर उनकी पार्टी के खिलाफ वोट देते हैं, लेकिन हिंदू समाज जातियों में बंट जाता है और इसका फायदा पार्टी के विरोधी उठाते हैं। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी के नेता चुनाव में हिंदू समुदाय के लोगों को बार-बार याद दिला रहे हैं कि अगर जातियों में बंटे तो फिर वैसा ही खतरा आ जाएगा जैसा बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ आया।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Sydney Test में जीत के साथ Border–Gavaskar Trophy की चैंपियन बनी Australia, WTC के फाइनल में पहुंचने की India की उम्मीद हुई खत्म

नई दिल्ली : Sydney Test में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने Border–Gavaskar Trophy अपने नाम कर ली है, साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया...

CAG रिपोर्ट से खुली केजरीवाल के ‘शीशमहल’ की पोल, चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका

नई दिल्ली : दिल्ली में चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर का मुद्दा गर्माया हुआ है और ये मुद्दा अब CAG रिपोर्ट सामने आने के बाद और अधिक गरमा सकता है। मीडिया...

Noida : रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

नोएडा : दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ तेज सर्द हवाओं ने नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा में ठंड बढ़ा दी है। यहां चल रही शीतलहर लोगों को कंपकंपा रही है। रही सही कसर सोमवार से दिनभर रुक-रुककर हो रही...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.