Friday, July 24, 2026

Creating liberating content

Heart Saver Campaign: मायरा...

Heart Saver Campaign: मायरा भंडारी ने गुरुग्राम में शुरू किया 'हृदय रक्षक अभियान',...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती...

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न,...

Delhi SIR: रोहताश नगर...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti:...

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ,...
HomeStateDelhi NCRBrahma Kumaris Raksha...

Brahma Kumaris Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारीज ने पम्मा को राखी बांधकर नशा विरोधी मुहिम में सहयोग का संकल्प लिया

Brahma Kumaris Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारीज ने पम्मा को राखी बांधकर नशा विरोधी मुहिम में सहयोग का संकल्प लिया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

राजौरी गार्डन स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग भवन में रक्षाबंधन के अवसर पर एक विशेष आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया गया, जहां ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासिका आदरणीय बी.के. शक्ति दीदी ने नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष एवं फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा को राखी बांधी और नशा विरोधी अभियान में सहयोग देने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

दीदी बी.के. शक्ति ने इस अवसर पर कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था हमेशा से समाजहित में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अभियानों में सक्रिय रही है। पम्मा जी द्वारा चलाया जा रहा ऑनलाइन सामाजिक जागरूकता अभियान सराहनीय है और संस्था की ओर से उन्हें पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा। दीदी ने यह भी कहा कि ब्रह्माकुमारी बहनें समय-समय पर नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर समाज को जागरूक करती रही हैं।

इस अवसर पर पम्मा जी ने भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऑनलाइन गेमिंग की लत आज के बच्चों में एक नए प्रकार का नशा बन गई है। इससे उनका मानसिक संतुलन और भविष्य दोनों खतरे में पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में ब्रह्माकुमारीज जैसी आध्यात्मिक संस्थाएं ही हैं जो राजयोग मेडिटेशन और ईश्वरीय ज्ञान के माध्यम से युवाओं को सही मार्गदर्शन देकर मानसिक रूप से सशक्त बना सकती हैं।

समारोह के दौरान ब्रह्माकुमारीज राजौरी गार्डन के वरिष्ठ भाई बी.के. जे.एल. मेहता, बी.के. डॉ. ललिता मक्कड़ और बी.के. प्रेम मक्कड़ ने भी पम्मा जी को ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया और उनके समाजसेवी कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम की आत्मीयता और दिव्यता ने उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया और यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन केवल एक रस्म नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास

माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में देवसर माता धाम का भव्य भूमि पूजन संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रचा गया इतिहास जौंती (दिल्ली), 19 जुलाई 2026 माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती (दिल्ली) में देवसर माता धाम के भव्य भूमि पूजन समारोह का...

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान

Delhi SIR: रोहताश नगर विधानसभा में दो दिवसीय SIR सहायता शिविर, लोगों की समस्याओं का मौके पर किया गया समाधान रिपोर्ट: आशीष कुमार दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय स्पेशल इंटेंसिव...

Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti: दिल्ली के जौंती में गूंजा ‘जय श्रीराम’, 1000 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

  जौंती (दिल्ली), 15 जुलाई। ( Maa Baglamukhi Shaktipeeth Jaunti ) माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, जौंती में बुधवार से नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे शिव मंदिर,...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.