Tuesday, March 10, 2026

Creating liberating content

NRI Contributions: NRI भारतीय...

NRI Contributions: NRI भारतीय संस्कृति के सच्चे एम्बेसडर: BJP के प्रत्यूष कंठ BJP के...

Delhi Crime: मालवीय नगर...

Delhi Crime: मालवीय नगर पार्क में छेड़छाड़ विरोध पर मणिपुरी महिला से मारपीट,...

Delhi Shooting: अंबेडकर नगर...

Delhi Shooting: अंबेडकर नगर में 30 वर्षीय युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने...

ACDelco Relaunch India: एसीडेल्को...

ACDelco Relaunch India: एसीडेल्को रीलॉन्च इंडिया एश्योरेंस इंटरनेशनल ने भारत में एसीडेल्को ब्रांड...
HomeStateDelhi NCRDelhi: देशभक्ति की...

Delhi: देशभक्ति की एक मिसाल: ईस्ट ऑफ कैलाश में ध्वजारोहण कार्यक्रम बना राष्ट्रीय एकता और सेना के प्रति आभार का प्रतीक

Delhi: देशभक्ति की एक मिसाल: ईस्ट ऑफ कैलाश में ध्वजारोहण कार्यक्रम बना राष्ट्रीय एकता और सेना के प्रति आभार का प्रतीक
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित दिल्ली नगर निगम प्राथमिक प्रतिभा विद्यालय, बी ब्लॉक में एक भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निगम पार्षद राजपाल सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया और उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों ने भाग लिया और देश की रक्षा के लिए तन, मन और धन से समर्पण की शपथ ली।
राजपाल सिंह ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत एक शांतिप्रिय राष्ट्र है, लेकिन यदि कोई हमारी संप्रभुता पर हमला करेगा तो उसे करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह ध्वजारोहण मात्र एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी सेना के शौर्य को नमन करने और पाकिस्तान को मुँहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान निगम पार्षद ने नागरिकों का मनोबल बढ़ाया और तिरंगे की शान के लिए हर समय तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने आशा जताई कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से पाकिस्तान में छिपे आतंकियों का पूरी तरह सफाया होगा। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे हर परिस्थिति में सेना और राष्ट्र के साथ खड़े रहें।
इस कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर जे एस चड्ढा और अमर कॉलोनी थाना प्रभारी अनुज अग्रवाल ने भी भाग लिया। उन्होंने भी लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज आवश्यकता है कि हर नागरिक सजग और संगठित रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में एकजुट होकर देश की रक्षा की जा सके।
कैलाश हिल्ज़ के वरिष्ठ समाजसेवी पवन शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिनमें बालेश्वर वर्मा, राजू बुदलानी, वीरेंद्र गौतम, नगर निगम स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारी शामिल रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्र प्रेम की भावना को और मजबूत किया। बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से कार्यक्रम स्थल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
यह आयोजन न केवल ध्वजारोहण का एक पर्व था, बल्कि सामूहिक शक्ति, सेवा भावना और राष्ट्रीय एकता का सजीव उदाहरण भी बना। स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा झंडा फहराकर अपने राष्ट्रप्रेम और देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता को दोहराया।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

NRI Contributions: NRI भारतीय संस्कृति के सच्चे एम्बेसडर: BJP के प्रत्यूष कंठ

NRI Contributions: NRI भारतीय संस्कृति के सच्चे एम्बेसडर: BJP के प्रत्यूष कंठ BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रत्यूष कंठ ने सोमवार को कहा कि NRI भारतीय संस्कृति के सच्चे एम्बेसडर हैं और विकसित भारत@2047 को हासिल करने में इनकी अहम भूमिका...

Delhi Crime: मालवीय नगर पार्क में छेड़छाड़ विरोध पर मणिपुरी महिला से मारपीट, दो नाबालिग पकड़े

Delhi Crime: मालवीय नगर पार्क में छेड़छाड़ विरोध पर मणिपुरी महिला से मारपीट, दो नाबालिग पकड़े रिपोर्ट: हेमंत कुमार। दिल्ली के दक्षिण क्षेत्र में मालवीय नगर इलाके के पार्क में रविवार शाम एक मणिपुरी महिला के साथ मारपीट का मामला सामने...

Delhi Shooting: अंबेडकर नगर में 30 वर्षीय युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग, हालत गंभीर

Delhi Shooting: अंबेडकर नगर में 30 वर्षीय युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग, हालत गंभीर रिपोर्ट: हेमंत कुमार। दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना इलाके के मदन गिरी में बुधवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक निखिल उर्फ़ निक्की...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.