Sunday, March 15, 2026

Creating liberating content

Delhi Crime: बवाना मर्डर...

Delhi Crime: बवाना मर्डर केस में फरार शूटर निखिल को क्राइम ब्रांच ने...

Greater Noida: सुप्रीम कोर्ट...

Greater Noida: सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद भी बीटा-2 थाना पुलिस की...

Delhi Encounter: नरेला में...

Delhi Encounter: नरेला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोगी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, एक...

Delhi Khajuri Khas Kidnapping...

Delhi Khajuri Khas Kidnapping Case: 8 महीने के बच्चे का अपहरण सुलझा, पुलिस...
HomeCrimeDelhi Crime: चार...

Delhi Crime: चार साल बाद गिरफ्तारी, घोषित अपराधी लेडी क्रिमिनल सुनील की पत्नी मर्डर केस में पकड़ी गई, सिरसपुर से क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट

Delhi Crime: चार साल बाद गिरफ्तारी: घोषित अपराधी लेडी क्रिमिनल सुनील की पत्नी मर्डर केस में पकड़ी गई, सिरसपुर से क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट

रिपोर्ट, हेमंत कुमार

दिल्ली में चार साल से फरार चल रही एक लेडी क्रिमिनल को नॉर्दर्न रेंज-I, क्राइम ब्रांच की टीम ने 26 नवंबर 2025 को सिरसपुर से गिरफ्तार किया। यह महिला, जिसकी पहचान सुनील कुमार की पत्नी के रूप में हुई है, PS-समयपुर बादली में दर्ज एक हत्या के मामले में वांटेड थी। अदालत ने 19 मई 2022 को उसे प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (PO) घोषित किया था, लेकिन तब से वह लगातार पुलिस को चकमा देकर भागती रही।
जानकारी के अनुसार, यह मामला 21 नवंबर 2021 का है, जब मृतक अभिषेक उर्फ मोनू अपने पैसे लेने के लिए आरोपी हुकम चंद के बेटे सोनू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सिरसपुर स्थित घर गया था। पैसे को लेकर विवाद बढ़ा और गुस्से में आए हुकम चंद ने अपने परिवार के सदस्यों—सोनू, सुनील और सुनील की पत्नी—को बुलाया। आरोप है कि सभी ने मिलकर अभिषेक उर्फ मोनू को डंडों और लोहे के बिट्टे से बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान BJRM अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
वारदात के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी हुकम चंद और उसके बेटे सुनील को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सुनील की पत्नी मौके से फरार हो गई। लंबे समय से उसकी तलाश चल रही थी, और लगातार फरार रहने के चलते अदालत ने उसे PO घोषित कर दिया था।
क्राइम ब्रांच की टीम, जिसमें इंस्पेक्टर पुखराज के नेतृत्व में W/SI खुशबू, ASI पवन, ASI प्रदीप, HC मुकेश और HC सचिन शामिल थे, ACP अशोक शर्मा की देखरेख में इस मामले पर काम कर रही थी। इसी दौरान ASI प्रदीप और HC मुकेश ने तकनीकी विश्लेषण और फील्ड इंटेलिजेंस की मदद से महिला की लोकेशन ट्रेस की।
26 नवंबर 2025 को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी महिला सिरसपुर में अपने घर आई हुई है। तुरंत रेड की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला मूल रूप से नैनीताल, उत्तराखंड की रहने वाली है। घटना के बाद वह नवंबर 2021 में नैनीताल भाग गई थी और जनवरी 2025 में वापस दिल्ली लौटी। उसका पति सुनील कुमार पहले से ही इसी हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में है।
क्राइम ब्रांच ने कहा कि यह गिरफ्तारी सार्वजनिक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस पूरे ऑपरेशन की आधिकारिक पुष्टि डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस-IV, क्राइम ब्रांच, IPS पंकज कुमार ने की।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Delhi Crime: बवाना मर्डर केस में फरार शूटर निखिल को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Delhi Crime: बवाना मर्डर केस में फरार शूटर निखिल को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बवाना इलाके में हुई गोली मारकर...

Greater Noida: सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद भी बीटा-2 थाना पुलिस की जांच पर उठे गंभीर सवाल

Greater Noida: सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद भी बीटा-2 थाना पुलिस की जांच पर उठे गंभीर सवाल उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा स्थित Beta 2 Police Station से जुड़ा एक मामला पुलिस जांच की...

Delhi Encounter: नरेला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोगी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, एक घायल

Delhi Encounter: नरेला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोगी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, एक घायल रिपोर्ट: मनमीन वालिया राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच आज शाम मुठभेड़ का मामला सामने आया है। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.