Monday, June 8, 2026

Creating liberating content

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया...

Rohini Crime News: रोहिणी...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत...

Delhi Crime Branch: 11...

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से...
HomeCrimeDelhi Crime: दिल्ली...

Delhi Crime: दिल्ली रोहिणी में हत्या आरोपी हमजा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Delhi Crime: दिल्ली रोहिणी में हत्या आरोपी हमजा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 36 में गुरुवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम और मेरठ में एक हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी का नाम हमजा बताया जा रहा है, जिसने मेरठ में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

सूत्रों के अनुसार, हत्या का वीडियो हमजा के साथी जुल्मकर ने बनाया था, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। हमजा इस मामले में लगातार फरार चल रहा था और उत्तर प्रदेश पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। हत्या के बाद हमजा दिल्ली में छिपा हुआ था।

दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि हमजा रोहिणी सेक्टर 36 के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने ट्रैप लगाया। जैसे ही पुलिस ने हमजा को आते देखा, उसे रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान हमजा ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने भी गोलियां चलाई, जिसमें हमजा के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन रिपोर्ट: आशीष कुमार शाहदरा कोर्ट परिसर में महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम के तत्वावधान में विशाल मीठे जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट: हेमंत कुमार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण कुमार ने 30 मई 2026...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली के रोहिणी जिले में अवैध शराब की सप्लाई और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.