Home Crime Delhi Crime: साउथ रोहिणी लूटकांड सुलझा, क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी पकड़े

Delhi Crime: साउथ रोहिणी लूटकांड सुलझा, क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी पकड़े

0
Delhi Crime: साउथ रोहिणी लूटकांड सुलझा, क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी पकड़े

Delhi Crime: साउथ रोहिणी लूटकांड सुलझा, क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी पकड़े

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के साउथ रोहिणी इलाके में हुई 8 लाख रुपये की सनसनीखेज दिनदहाड़े लूट की गुत्थी को क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें वारदात का मास्टरमाइंड भी शामिल है।
घटना 28 सितंबर 2025 की है, जब साउथ रोहिणी में पीड़ित से चाकू की नोक पर 8 लाख रुपये लूट लिए गए थे। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने इस लूटकांड की गहराई से जांच शुरू की और 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। इसके साथ ही मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर 30 सितंबर को दो आरोपी — भारत किराड़ और हितेश पंवार — को जापानी पार्क, रोहिणी से गिरफ्तार किया गया।
जांच को आगे बढ़ाते हुए 3 अक्टूबर को पुलिस ने मास्टरमाइंड आश्वनी उर्फ आशु और उसके साथी गौतम उर्फ भूरा को मुकर्बा चौक कब्रिस्तान के पास से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 लाख 22 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है।

क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ कि इस लूट की पूरी साजिश मास्टरमाइंड आश्वनी ने रची थी। वारदात के बाद आरोपी अलग-अलग दिशाओं में भाग गए और बाद में मंगोलपुर कला के एक पार्क में दोबारा मिले। वहीं से दो आरोपी उत्तराखंड की ओर फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश में हैं कि ये गैंग इससे पहले कितनी लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here