Monday, June 8, 2026

Creating liberating content

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन...

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया...

Rohini Crime News: रोहिणी...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत...

Delhi Crime Branch: 11...

Delhi Crime Branch: 11 आपराधिक मामलों में शामिल फरार शस्त्र अपराधी मनाली से...
HomeStateDelhi NCRDelhi Encounter: दिल्ली...

Delhi Encounter: दिल्ली एनकाउंटर में हैरी बॉक्सर गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क ध्वस्त

Delhi Encounter: दिल्ली एनकाउंटर में हैरी बॉक्सर गैंग के दो शार्पशूटर गिरफ्तार, बड़ा नेटवर्क ध्वस्त

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार देर रात न्यू अशोक नगर इलाके में मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर गैंग के दो शार्पशूटरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की। पकड़े गए शार्पशूटरों के नाम कार्तिक जाखड़ और कविष बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी इलाके में आने वाले हैं और बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं।

पुलिस ने जाल बिछाया और जैसे ही दोनों शार्पशूटर पहुंचे, उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा गया। लेकिन दोनों ने स्पेशल सेल की टीम पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की जिसमें कार्तिक जाखड़ के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

स्पेशल सेल का कहना है कि पकड़े गए दोनों शूटर दिल्ली में बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे, लेकिन समय रहते इन्हें पकड़ लिया गया। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि इनके दो अन्य साथी मनोज सहारन और पवन मोहाली में बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से हथियार व कारतूस बरामद किए।

दिल्ली पुलिस के एडिशनल सीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि गैंगस्टर हैरी बॉक्सर लंबे समय से दिल्ली में अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। पकड़े गए अपराधियों में कार्तिक जाखड़ उसका खास आदमी था, जो राजस्थान में उसके पूरे ऑपरेशन को संभालता था और कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कार्तिक की गिरफ्तारी को हैरी बॉक्सर गैंग के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन

Shahdara Court: महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम द्वारा विशाल मीठे जल सेवा का आयोजन रिपोर्ट: आशीष कुमार शाहदरा कोर्ट परिसर में महाराजा अग्रसेन लॉयर्स वेलफेयर फोरम के तत्वावधान में विशाल मीठे जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के...

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा

DFCCIL Inspection: डीएफसीसीआईएल के एमडी प्रवीण कुमार ने न्यू दादरी-साहनेवाल सेक्शन का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और CSR कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट: हेमंत कुमार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण कुमार ने 30 मई 2026...

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार

Rohini Crime News: रोहिणी में अवैध शराब सप्लाई का भंडाफोड़, 1650 क्वार्टर समेत आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट: हेमंत कुमार दिल्ली के रोहिणी जिले में अवैध शराब की सप्लाई और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम...

Enjoy exclusive access to all of our content

Get an online subscription and you can unlock any article you come across.