Home Crime Delhi Encounter: बदरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी ‘गंजा’ मुठभेड़ में घायल

Delhi Encounter: बदरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी ‘गंजा’ मुठभेड़ में घायल

0
Delhi Encounter: बदरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी ‘गंजा’ मुठभेड़ में घायल

Delhi Encounter: बदरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी ‘गंजा’ मुठभेड़ में घायल

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

नई दिल्ली: Delhi के दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बदरपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ “गंजा” पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद सलीम उर्फ “गंजा” एक बेहद शातिर और दुस्साहसी अपराधी है, जो हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी और सेंधमारी समेत 75 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। वह 20 से ज्यादा गंभीर मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहा था और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।

बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर सलीम पहलवान की हत्या में भी शामिल रहा है। इसके अलावा वह सलीम गैंग के एक अन्य सदस्य की हत्या में भी संलिप्त रहा है। वर्तमान में वह नासिर और दानिश पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य था और इलाके में लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर STF टीम ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने अवैध हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

पुलिस ने इस सफलता को अपनी सतर्कता, तत्परता और पेशेवर दक्षता का परिणाम बताया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि Delhi Police आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here